google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आपदा

13 जिले, 385 गांवों के 46,830 लोगों की जिंदगी पानी-पानी…. तीन मौत और बर्बादी का अभी आकलन नहीं

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सर्वेश द्विवेदी की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। यमुना, गंगा, हिंडन और शारदा समेत कई नदियां उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिसकी वजह से सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित है, शहरों में भी पानी भर गया। लोगों के घरों में पानी घुसने से लोग अपने घरों को छोड़कर जाने के लिए मजबूर हो गए है। सैलाब से प्रभावित कुल 25281 लोगों की मदद के लिए 61 शरण स्थल बनाए गए हैं। NDRF लोगों को रेस्क्यू कर रही है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। वहीं, पिछले 24 घंटों में पानी में डूबने और कई और हादसों की वजह से अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि यूपी में पिछले कुछ दिनों से बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी की वजह से नदियों में उफान आ गया है। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही जिस कारण आसपास के गांव में बाढ़ आ गई है। जानकारी के मुताबिक अलीगढ़, बिजनौर, बदायूं, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, कासगंज, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर और शामली जिलों के 385 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। गंगा नदी कचला ब्रिज (बदायूं) और फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं, नरौरा (बुलंदशहर) में इसका जलस्तर लाल चिह्न के नजदीक पहुंच गया है। इसके अलावा यमुना नदी मावी (मुजफ्फरनगर) तथा प्रयाग घाट (मथुरा) में और शारदा नदी पलिया कलां (लखीमपुर खीरी) में खतरे के निशान के नजदीक बह रही है। इस बीच, गाजियाबाद से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक हिंडन नदी की बाढ़ से कई आवासीय कॉलोनी जलमग्न हो गई हैं।

साहिबाबाद के करहेड़ा के अनेक घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जहां बांधों से पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना की सहायक हिंडन नदी उफान पर है और उसका पानी करहेड़ा गांव में स्थित कई कॉलोनियों में घुस गया है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और साहिबाबाद पुलिस की टीम ने करहेड़ा गांव की प्रभावित कॉलोनियों से 50 से अधिक लोगों को मोटर बोट के जरिए बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

प्रशासन ने गाजियाबाद के निवासियों के सैर स्थल ‘सिटी पार्क’ को बंद कर दिया है। एनडीआरएफ शहर के अताउर नंगला और करहेड़ा में बचाव अभियान चला रहा है। लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।  

90 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close