google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बरेली

डॉक्टर को बहाने से घर बुलाकर इस शातिर लड़की ने जो किया उसे सुनकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 

एक शख्स की मौत हो जाती है, जोकि पेशे से एक डॉक्टर था। घरवाले ने बताया कि वह कुछ दिनों से परेशान था और पुलिस व परिवार दोनों से इस बारे में बता चुका था। यह एक इज्जतदार व्यक्ति था और उसको बदनाम करने की कोशिश हो रही थी, जो उसके लिए एक बड़ा सदमा बना और वह अपनी जान देने को मजबूर हो गए।

लोगों को जब इसकी सच्चाई पता चली तो वह भी हैरान रह गए।

घटना के यूपी के बरेली की है, जहां पर सुभाषनगर थाने के अंडर आने वाले घर में मातम पसरा था। डॉक्टर की मौत के बाद पुलिस की नींद खुलती है और मामले की जांच में जुट जाती है। डॉक्टर के परिवारवालों ने बताया कि यह मामला अक्टूबर 2022 का है, जहां पर एक डॉक्टर रोज की तरह अपने क्लीनिक पर था और उसके पास एक फोन आता है। यह फोन एक लड़की का था।

खुद को बताती है नर्स

फोन करने वाली लड़की कहती है कि उसका नाम प्रिया है, इसी इलाके में रहती है और परिवार में सिर्फ उसकी मां ही है। उसने बताया कि मां की तबियत खराब है और उसके पास इलाज के पैसे नहीं है तो क्या वह डॉक्टर उसे कोई नौकरी दे सकता है। उसके बीएसई नर्सिंग की है। डॉक्टर उस समय किसी मरीज को देख रहा होता है तो उसने कुछ देर के बाद फोन करने की बात कही। दोपहर के वक्त उस लड़की का फोन आया था और शाम को वह उसके क्लीनिक पर पहुंच जाती है। उसके साथ एक दूसरी लड़की भी थी, वह बताती है कि उसने ही सुबह फोन किया था और अपनी परेशानी के बारे में बताती है।

मां की बीमारी के बहाने बुलाया घर

इसके बाद लड़की अपने घर चली जाती है और डॉक्टर भी अपने घर चला जाता है। रात में फिर से उस लड़की का फोन आता है कि उसकी मां की तबियत काफी खराब है और आपको देखने के लिए उन्हें घर पर आना होगा। डॉक्टर ने कहा कि रात के 10 बजे वह घर नहीं आएगा, लेकिन अपनी मां को अगर वह क्लीनिक पर लेकर आ सकती है तो वह आ जाए। हालांकि लड़की फिर बहाना बनाती है और कहती है कि उसकी मदद करने वाला कोई नहीं है और उसके पास कोई साधन नहीं है। वह फोन पर ही डॉक्टर के सामने गिड़गिडाने लगती है और हाथ-पैर जोड़ने की बात करती है। डॉक्टर का दिल पसीज जाता है और वह अपने घर से निकलकर उस लड़की के बताए पते पर पहुंचता है।

न्यूड वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

डॉक्टर के घर पहुंचने पर वह उसे बैठाती है और मां के अंदर होने की बात कहती है। डॉक्टर अपने बैग के साथ अंदर कमरे में जाता है तो देखता है कि वहां पर कोई नहीं है। वह थोड़ा हैरान हुआ कि जिस मां की बात कहकर लड़की ने उसे बुलाया है, वह वहां पर मौजूद नहीं थी। तभी डॉक्टर पीछे की तरफ पलटता है तो देखता है कि लड़की कमरे में पहुंचकर अश्लील हरकत करने लग जाती है।

डॉक्टर शरीफ था तो यहां से निकलने की कोशिश करने लगता है, लेकिन तभी कमरे में एक अन्य लड़की और दो लड़के आ जाते हैं और यह उसको पकड़ लेते हैं। कमरे में मौजूद लड़कियां अपने कपड़े उतार देती हैं और लड़के खड़े होकर देखते रहते हैं। डॉक्टर को डराकर उसके कपड़े उतारे जाते हैं और उसका वीडियो बना लेता है, जिसमें ऐसा लगता है कि वह अपनी मर्जी से संबंध बना रहा हो।

फिर शुरू होता है असली खेल

वीडियो बनाने के बाद डॉक्टर को उसे दिखाया जाता है और उसका एटीएम ले लिया जाता है। इसके बाद उससे पिन मांगते हैं और 50 हजार रुपये निकाले जाते हैं। यहां से शुरू हुआ खेल अब आगे बढ़ता रहता है और डॉक्टर को लगातार ब्लैकमेल किया जाता है। हालांकि डॉक्टर दिसंबर 2022 में जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराता है, लेकिन उसके इस वीडियो हो उसके रिश्तेदारों को भेजकर उसपर केस को वापस लेने का दबाव बनाया जाता है। उन लोगों ने कहा कि यह वीडियो पूरी दुनिया में फैला देंगे और उनको अपनी इज्जत की कोई परवाह नहीं है, क्योंकि यह उनका काम है।

बीते महीनों में हड़पे लाखों

डॉक्टर पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और वह इससे काफी तनाव में आ गया था। जुलाई 2023 में उसकी मौत हो जाती है। हालांकि परिवार ने आरोप लगाया कि वह इस घटना से सदमे में थे और इसी वजह से उसकी जान गई। डॉक्टर की मौत के बाद एक्शन में आई पुलिस ने आखिरकार प्रिया को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जांच में सामने आया कि उसका असली नाम हिमानी है और उसने अपनी दोस्त के साथ मिलकर इस तरह के काम को अंजाम देते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बीते कुछ ही महीनों में 5 लोगों से 6 लाख रुपये हड़पे हैं। हालांकि अभी भी इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

149 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close