google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बांदा

सम्मान संकल्प शपथ कार्यक्रम ; गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट 

बांदा १८ जून। आज बांदा के शंकर सरोवर में शाम ६ बजे से रात्रि ८बजे तक चले सम्मान संकल्प शपथ कार्यक्रम में पद्मश्री पुरस्कार सम्मानित उमाशंकर पाण्डेय जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश दुबे सहित दो सैकड़ा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे!

मुख्य अतिथि पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय ने कहा कि २१सप्ताह तक अनवरत शंकर सरोवर की सफाई कर जिसका नेतृत्व अशोक त्रिपाठी जीतू ने इतनी उम्र के वावजूद जिस लगन मेहनत से उनकी टीम ने कार्य किया मुझे उस टीम का सदस्य होने पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाज का कर्तव्य है जल बचाएं उसका संरक्षण करें।

अध्यक्षता कर रहे राजेश दुबे ने कहा कि हम जिसे भारत माता कहते उस पर जब पान गुटखा खाकर थूकते है उसे सबसे पहले बन्द करे।

सदर विधायक ने गंभीर बात कही कि उपदेश देना सरल है पर स्वयं भी एक पौधा रोपण करे और बांदा को चार भागों में बांट कर साफ़ सुन्दर बांदा की प्रतियोगिता आयोजित किया जाए।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि हम सभी मिलकर काम करें तो हमारा सपना साफ सुथरा बांदा का अवश्य पूर्ण होगा।

कार्यक्रम में जिन्होंने विचार रखे उनमें आशीष सिंह देशराज सिंह आशुतोष मिश्र रामेन्द्र शर्मा श्याम जी निगम श्रीमती ममता मिश्रा गोपाल गोयल आदि प्रमुख रूप से थे!
अशोक त्रिपाठी जीतू का सम्मान पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेश दुबे ने संयुक्त रूप से किया।

वही वीरेंद्र सक्सेना गोपाल गोयल श्याम जी निगम सचिन चतुर्वेदी व निखिल सक्सेना रामेन्द्र शर्मा राम मोहन गुप्ता व कु०शुभी बक्शी को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु दिया गया।

पूरे २१ सप्ताह बिना रुके बिना थके सरोवर की सफाई करने वाले सर्व क्षेष्ठ पुरस्कार प्रथम स्थान नीरज त्रिपाठी पूर्व सभासद दिव्तीय पुरस्कार सुनील त्रिपाठी व तृतीय पुरस्कार राहुल सेन को व नवीन गुप्ता नीतू को विशेष पुरस्कार अतिथि गण द्वारा दिया गया।

जिन प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही उनमें विनोद जैन व राजकुमार गुप्ता पूर्व चेयरमैन अंकित बासू प्रतिनिधि चेयरमैन डा०एस के वाजपेई दिनेश शुक्ल लाला दीन दयाल सोनी रमेश पाल (जिन्हें भी सम्मानित किया गया) अर्चना शुक्ला जाग्रति वर्मा कल्याण सिंह एड शिवपूजन गुप्ता सचिन अगिनहोत्री सुनील तिवारी नागेश खरे रिटायर जज ए एन द्विवेदी सहित लगभग दो सौ प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे

संचालन अशोक त्रिपाठी जीतू व आभार संयोजक विजय ओमर ने दिया और कार्यक्रम समाप्त की घोषणा की।

89 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close