google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर

ये ‘आरिफ’ था जो ‘राजा’ बनकर छात्राओं को कर रहा था छेड़छाड़, पकड़े जाने पर पढिए क्या हुआ इसके साथ…..

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
IMG_COM_202505310525046800

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

कानपुरः यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कानपुर में एक युवक अपनी पहचान छिपाकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसी बीच मंगलवार को मनचले ने बीच सड़क छात्रा का हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने उसकी इस करतूत का विरोध किया, तो स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसे सबक सिखाने के लिए सिर मुंडवाकर उस्तरे से चौराहा बना दिया। पुलिस ने आरोपी मनचले को अरेस्ट कर लिया है।

रावतपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की अवधपुरी में एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। एक मनचला छात्रा का बीते कई हफ्तों से पीछा कर रहा था। राह चलते छात्रा को परेशान करता था, इसके साथ ही फब्तियां भी कसता था। युवक की हरकतों से छात्रा भी परेशान थी। छात्रा की मां ने आरोपी के खिलाफ रातवपुर थाने में तहरीर दी है। आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

छात्रा का पकड़ा हाथ

मंगलवार को मनचला छात्रा का पीछा करते हुए, मोबाइल नंबर मांग रहा था। हद तो तब हो गई, जब उसने छात्रा का हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने भी शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया। स्थानीय लोगों ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपी ने अपना नाम राजा बताया। पास के एक रेस्तरां में जॉब करने की बात बताई है।

आरोपी ने छिपाई पहचान

जब उसकी तलाशी ली गई, उसके पास से मोहम्मद आरिफ नाम की आईडी मिली। मनचले की जानकारी जुटाने के लिए जब रेस्टोरेंट संचालक से बात की गई, तो बताया कि राजा नाम बताकर नौकरी कर रहा था। उसने अपनी पहचान छिपाई थी। आरिफ मूलरूप से औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के डीकनामऊ का रहने वाला है।

81 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close