google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मौसम

मौसम हो रहा बेईमान…झुलसती गर्मी से बढ़ने वाली है परेशानियां

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 

दिल्ली में मौसम का सुहाना दौर बीतने वाला है। ऐसे में लोगों को अब गर्मी और लू के लिए तैयार रहना होगा। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में शुक्रवार से तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। तापमान बढ़ने के साथ तेज धूप भी लोगों को परेशान करेगी। हालांकि अगले छह से सात दिनों तक लू के लौटने के आसार नहीं हैं। तापमान 41 से 42 डिग्री के आसपास दर्ज हो सकता है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री कम है। नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री पहुंच गया। यह भी सामान्य से एक डिग्री कम है।

आज कैसा रहेगा मौसम

दिन के समय हवा में नमी का स्तर तेजी से कम हुआ है। दो दिन पहले तक नमी का स्तर 50 से 95 प्रतिशत के आसपास बना हुआ था। अब यह 23 से 61 प्रतिशत तक दर्ज हुआ है। गुरुवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान बढ़कर 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है। 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा। 13 मई को अधिकतम तापमान बढ़ते हुए 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है। 14 से 16 मई को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक रह सकता है। इस बीच 14 मई को आंधी की संभावना भी है। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है।

अब धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान

स्काईमेट के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत में अब दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रह सकता है। 15 दिन का पूर्वानुमान बताने वाली कुछ वेबसाइट के अनुसार 24 मई तक अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री तक ही रह सकता है। तापमान में बहुत अधिक इजाफे की संभावना अभी नहीं है। इस दौरान कभी बादल दिखेंगे तो कभी आंधी की गतिविधियां भी होंगी।

87 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close