google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

पार्टी की स्थिति देखते हुए यूपी निकाय चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस पार्टी बड़े बदलवा के संकेत दे रही है 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट 

लखनऊ : यूपी निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav) के बाद यूपी कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी चल रही है। चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा होगी और इसके तुरंत बाद जिला और शहर अध्यक्षों में बड़े पैमाने पर फेरबदल होगा। निकाय चुनाव का रिजल्ट प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्षों का कद भी तय करेगा। प्रदेश अध्यक्ष के स्तर पर इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जो केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी।

विधानसभा चुनाव 2022 में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का इस्तीफा ले लिया गया था। करीब छह महीने बाद अक्टूबर 2022 में बृजलाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही यूपी को छह प्रांतों में बांट कर प्रांतीय अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। हालांकि, प्रदेश और प्रांतीय अध्यक्षों को अभी तक अपनी टीम नहीं नहीं मिली है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कार्यकारिणी पर मंथन हो चुका है, लेकिन रिजल्ट के बाद एक बार फिर उस पर मंथन किया जा सकता है।

13 मई के बाद साफ होगी तस्वीर

यूपी नगर निकाय चुनाव के परिणाम 13 मई को आएंगे। इसके बाद कांग्रेस में तस्वीर साफ होगी। कई यूपी के बड़े पदों पर बड़ा फेरबदल हो सकता है।

निकाय चुनाव कांग्रेस ही नहीं सपा-बीजेपी के लिए बहुत अहम है। इसको लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि यही चुनाव लोकसभा चुनाव 2024 की कैसी तस्वीर रहेगी बता देगा।

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close