google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जिंदगी एक सफर

‘पापा की उम्र का इंसान मेरे ऊपर चढ़कर… रिश्‍तों को किया तार-तार’, इस युवती की आपबीती आपकी रुह कंपा देगी 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

चाइल्‍ड सेक्‍सुअल एब्‍यूज क्राइम है। हर द‍िन न जाने कितने बच्‍चे इस दरिंदगी से गुजरते हैं। प्रोफेशनल मॉडल और जानी-मानी सोशल मीड‍िया इंफ्लुएंसर सोहिनी दत्‍ता (Sohini Datta) भी इस दर्द से गुजर चुकी हैं। 15 साल की उम्र में वह सेक्‍सुअल असॉल्ट का शिकार हुईं। किसी और ने नहीं, बल्कि उनके पिता की उम्र के सगे मौसा ने सोहिनी को अपना शिकार बनाया। एक नहीं, इस हैवान ने ‘गलती’ के नाम पर सोहिनी के साथ कई बार घिनौनी हरकत की। वह इतना घबरा गई थीं कि घर से दूर जाकर पढ़ाई करने का फैसला किया। लेकिन, दूर जाने के बावजूद उनके साथ जो कुछ हुआ था उसकी चुभन रह-रहकर महसूस होती थी। वह डिप्रेशन तक में चली गईं। कोई उन्‍हें छूभर लेता तो वह घबरा जाती थीं। इसे वह किसी को नहीं बता पा रही थीं। अपने माता-पिता को भी नहीं। फिर एक दिन सोहिनी ने फैसला किया कि अब वह भागेंगी नहीं, बल्कि हकीकत को सबके सामने लाएंगी। मकसद सिर्फ इतना था कि किसी और बच्‍ची या बच्‍चे को यौन शोषण का दर्द न सहना पड़े। उन्‍होंने बड़ी होशियारी से अपने मौसा से कबूल कराया कि वह उनके साथ किस तरह की घ‍िनौनी करतूतें करता था। फ‍िर अपने माता-पिता से उन्‍होंने यह पूरी रिकॉर्डिंग शेयर की। माता-पिता ने इसके बाद जो कुछ किया वह काबिले तारीफ था। सोहिनी इससे उबरकर कइयों के लिए प्रेरणा (Sohini Dutta Success Story) बन गईं। अपनी कहानी के जर‍िये वह दूसरों को लड़ने ह‍िम्‍मत देने लगीं।

नजरअंदाज करना पड़ा महंगा…

सोहिनी दत्‍ता का जन्‍म पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में साल 2000 में हुआ था। अपने मौसा के वह बहुत क्‍लोज थीं। हर छोटी-बड़ी बातें वह मौसा को बताया करती थीं। वह सोहिनी का टीचर भी था। लिहाजा, सोहिनी की पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी सबकुछ जानता था। सोहिनी ने मौसा को बताया था कि उनकी इच्‍छा बड़े होकर मॉडल या ऐक्‍ट्रेस बनने की है। एक दिन पढ़ाते हुए मौसा ने सोहिनी के होंठ छुए। बोला ये बहुत सॉफ्ट हैं। सोहिनी थोड़ा अनकम्‍फर्टेबल तो हुईं। लेकिन, इस बात को उन्‍होंने नजरअंदाज किया। सोह‍िनी ने तब इसे दूसरी तरह से नहीं समझा। हालांकि, यह उनकी पहली गलती थी।

दोबारा की घट‍िया हरकत…

इसके बाद मौसा की ऐसी हरकतें बढ़ती गईं। वह सोहिनी के बॉडी पार्ट्स को लेकर तरह-तरह की बातें करता। सोहिनी इसे इग्‍नोर करती रहीं। फिर एक फैमिली फंक्‍शन पड़ा। इसमें मौसा उनके पास आकर लेट गया। सोहिनी को इस बात का जरा भी एहसास नहीं था कि उनके पास कौन आकर लेट गया था। वह गहरी नींद में सो रही थीं। फिर मौसा ने धीरे से अपना हाथ सोहिनी के पेट पर रख दिया। इसके बाद उन्‍हें चूमने लगा। सोहिनी पूरी तरह हक्‍की-बक्‍की थीं। वह तुरंत उठ गईं। उन्‍होंने पूछा कि यह सबकुछ क्‍या है। इस पर मौसा ने कह दिया कि ऐसा गलती से हो गया। बात आई गई हो गई। लेकिन, अब सोहिनी के मन में मौसा के लिए खटका हो गया था। मौसा अक्‍सर उन्‍हें छू-छूकर बातें करता। यह सोहिनी को बिल्‍कुल अच्‍छा नहीं लगता था।

हैवान‍ियत की पार कर दी हद…

मौसा का घर सोहिनी के घर के पास ही था। काफी आना-जाना भी था। एक रात सोहिनी को मौसा के घर रुकना पड़ गया। उनकी छोटी बहनें भी साथ थीं। वो उम्र में उनसे भी बहुत कम थीं। रात को सोते समय ही मौसा आया। तब सोहिनी की उम्र 15 साल थी। वह सोहिनी के ऊपर चढ़ गया। इससे पहले कि सोहिनी चीख-चिल्‍ला पातीं उसने बच्‍ची का मुंह बंद कर दिया। फिर उसने पूरी रात जो चाहा वो किया। उस दिन सोहिनी के पापा की उम्र के इंसान ने सारी शर्म और हया बेच खाई थी। सोहिनी के साथ जबरन सबकुछ हुआ। उन्‍हें अब तक यकीन नहीं हो पा रहा था कि उनके साथ क्‍या हो गया। सोहिनी को लगा कि अगर वह इस घटना के बारे में किसी को बताएंगी तो पता नहीं कोई यकीन करेगा भी कि नहीं। वह चुप ही रह गईं। इससे मौसा का मन और मन बढ़ गया। वह जब मौका मिलता सोहिनी को गलत नीयत से छूने की कोशिश करता। सोहिनी समझ गई थीं कि यह आदमी मानने वाला नहीं है। इसके बाद वह पढ़ाई की जिद के बहाने राजस्‍थान चली गईं।

वो जख्‍म रहे ताजा…

लेकिन, सोहिनी के दिल में पुरानी बातें जख्‍म बन गई थीं। इन बातों को सोच-सोचकर वह बीमार हो गईं। माइग्रेन के अटैक आने लगे। वह डिप्रेशन में चली गईं। दवाएं भी लीं लेकिन कोई असर नहीं हो रहा था। घुटन सी होती। फिर उन्‍होंने तय किया कि वह भागने के बजाय सच का सामना करेंगी। सोहिनी ने मौसा को फोन किया। बड़ी होशियारी से उसके मुंह से कबूल कराया कि उसने क्‍या-क्‍या करतूतें की हैं। इस पूरी रिकॉर्डिंग को अपने माता-पिता से शेयर किया। बिटिया का दर्द वे समझ चुके थे। सोहिनी की तरफ से उन्‍होंने एक्‍शन ल‍िया। मौसा के खिलाफ एफआईआर की। मौसा सलाखों के पीछे पहुंच गया।

सोह‍िनी ने खाई कसम…

सोहिनी ने उसी दिन तय कर लिया था कि अब वह इस कहानी को किसी और की कहानी नहीं बनने देंगी। आज सोहिनी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह प्रोफेशनल मॉडल होने के साथ जानी-मानी फैशन इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर भी हैं। सोशल मीडिया पर उनके बड़ी संख्‍या में फॉलोअर्स हैं। लाइफस्‍टाइल पर अपने कंटेंट के लिए उन्‍हें जाना जाता है। सोहिनी खुलकर अपनी कहानी बयां करती हैं। इस कहानी से लाखों-लाख लोगों को सीखने की नसीहत देती हैं।

98 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close