google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
नोएडा

मानव अंगों के टुकड़ों से सनसनी…आखिर क्यों इस महिला को ऐसी बेरहमी से काटा गया? जवाब ढूंढने में लगी है पुलिस 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आरती शर्मा की रिपोर्ट 

नोएडा और दिल्ली में शरीर के अंगों के मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। नोएडा और दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के शरीर को आरी से काटे जाने की बात सामने आई है। नोएडा में बाएं और दिल्ली में दाएं हिस्से के अंग मिले हैं। इनके मिलान के लिए डीएनए टेस्ट की तैयारी है।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-8 और दिल्ली के सराय काले खां में मिले मानव अंग के टुकड़े महिला के हैं। इसके साथ ही दोनों जगह मिले अंग एक ही महिला के हैं, यह तकरीबन स्पष्ट हो गया है। पुष्टि के लिए दोनों जगह मिले टुकड़ों का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा। इस टेस्ट को लेकर नोएडा और दिल्ली पुलिस दोनों तैयार हो गई हैं। अब यह केस दोनों ही पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। नोएडा पुलिस ने दिल्ली जाने वाले रास्तों के पिछले एक हफ्ते के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस की एक टीम रविवार को नोएडा पहुंची। इस टीम ने घटना स्थल से लेकर बॉर्डर तक मुआयना किया और कई बिंदुओं पर स्थानीय पुलिस से जानकारी ली।

दोनों जगह पर अलग-अलग मिले मानव अंग एक ही महिला के हैं इस अनुमान को मजबूती कई तथ्य दे रहे हैं। केस की जांच में लगे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-8 में एक पंजा और एक पैर का तलवा मिला है। ये पंजा बायां था। वहीं, दिल्ली में जो शरीर के टुकड़े मिले हैं उसमें दाएं वाला पंजा मिला है, बायां पंजा वहां नहीं मिला है। बाकी जो अंग मिले हैं वो नोएडा में नहीं मिले हैं। नोएडा में जो पंजा मिला है उसमें रंग लगा हुआ था और नाखून पर नेल पॉलिस भी मिली थी। इससे अंदाजा लगा था कि ये अंग किसी के महिला के हैं। वहीं, दिल्ली में अंग मिलने की सूचना पर नोएडा पुलिस ने वहां जाकर देखा तो जो बाल और अन्य अंग मिले हैं उसका भी महिला के होने का बताया जा रहा है।

इसे भी पढें  योगी जी ! सरकार तो पंहुंची हमारे द्वार, लेकिन 'अधिकारी नशे में चूर, सुनेगा कौन हमारी बात'?

नोएडा पुलिस की टीम रविवार को न्यू अशोक नगर थाने भी गई। यहां पर मिसिंग केस की डिटेल भी पुलिस जुटा रही है। नोएडा पुलिस ने नाले में मिले अंगों का रविवार को पोस्टमॉर्टम भी करवाया। यह रिपोर्ट देर रात या सोमवार को आने की उम्मीद है। इससे यह अनुमान लग जाएगा कि मौत कितने दिन पहले हुई थी। इसके साथ ही शव महिला का है या पुरुष का है या ट्रांसजेंडर का है।

किसी मशीन या आरी से काटा गया है शरीर

वैसे तो अभी ये बात सामने नहीं आई है कि शरीर किसका था और कैसे काटा गया है। लेकिन जिस हिसाब से हड्डियां कटी हुई मिली हैं उससे पुलिस यह अनुमान लगा रही है कि शरीर को जैसे किसी मशीन या आरी से काटा गया हो। पुलिस इसका अनुमान लगवाने के लिए भी जांच करवा रही है। टुकड़ों की दोनों जगह पर स्थिति देखकर पुलिस अनुमान लगा रही है कि हत्या के बाद शरीर को काटकर कुछ दिन रखा गया है। इसके बाद इनको फेंका गया है।

डीसीपी नोएडा हरीश चंदर ने इस मामले में कहा कि सभी तथ्यों की पड़ताल करवाई जा रही है। एक टीम दिल्ली भी गई थी जहां पर मानव अंग के टुकड़े मिले थे। आगे दोनों जगहों पर मिले मानव अंग का परीक्षण करवाकर यह पुष्टि की जाएगी कि ये एक ही शरीर के हैं या नहीं।

77 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  होटल में इस हाल में मिली महिलाएं कि पुलिस भी झेंप गई, अनैतिक देह व्यापार का ऐसा खेल….

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close