google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
नोएडा

बाल काटे, पिटाई की फिर पेशाब पिलाया… महिला के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी… 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में खेड़ी गांव में एक महिला के साथ जादू-टोना करने के शक में कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे पेशाब पिलाया। इसके बाद उन्होंने उस महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस घटना में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि उन्हें शक था कि वह महिला जादू-टोना करती है। इसी शक के कारण उन्होंने उस महिला के साथ बर्बरता की ताकि वह दोबारा ऐसी हरकत न कर सके।

पूरा मामला

यह मामला ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके के खेड़ी गांव का है, जहां ननुआ नाम का एक ठेकेदार अपने परिवार के साथ रहता है। मूल रूप से बिहार का रहने वाला ननुआ रोजगार की तलाश में अपने परिवार को लेकर यहां आया था। ननुआ की बेटी अक्सर बीमार रहती थी और कई जगह उसका इलाज कराने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा था। ननुआ को शक हुआ कि उसकी बेटी पर किसी ने जादू-टोना किया है। उसे अपने पड़ोसी परिवार की एक महिला पर शक हुआ।

इसे भी पढें  यूट्यूब पर गोवा की वादियों की सैर करने के बाद इन युवकों ने जो किया उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे 

जब ननुआ की बेटी फिर से बीमार पड़ी, तो गुस्से में आकर ननुआ और उसका परिवार पड़ोसी महिला के घर पहुंचा और उसके साथ बर्बरता की। उन्होंने महिला को मार-पीटा, उसकी चोटी काट दी और उसे जबरन पेशाब पिला दिया। इसके बाद महिला की बर्बरता का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पीड़िता ने इस घटना की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ननुआ, उसकी पत्नी पिंकी और बेटी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच चल रही है।

106 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close