google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
रायबरेली

“गंगा विलास क्रूज” के बारे में अखिलेश यादव ने कहा, ‘ऐसा सुनने में आया है कि इसमें शराब भी परोसी जाएगी…’

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट

रायबरेली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को रायबरेली पहुंचे हैं। अखिलेश यादव ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडेय की माता को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने योगी सरकार को जमनकर निशाने पर लिया। इन्वेस्टर समिट को उन्होंने चुनावी हथकंडा कहा तो गंगा विलास क्रूज को पुरानी योजना बताया।

अखिलेश यादव ने गंगा विलास क्रूज पर कहा, “ये पानी का जहाज आज से नहीं चल रहा है। 17 सालों से यह चल रहा है। यह कोई नया नहीं है। इसमें केवल कुछ हिस्सा जोड़ दिया गया है। उसके बाद BJP कह रही है। इसे हमने शुरू किया है। BJP के लोग प्रचार करने और झूठ बोलने में बहुत आगे हैं।”

अखिलेश यादव ने आगे कहा, ‘मैंने सुना है कि पवित्र गंगा नदी पर चलने वाले क्रूज में शराब परोसने वाले बार भी हैं। मां गंगा की हम पूजा करते है। अब ये BJP उसे भी शराब परोसने का काम कर रही है।”

अखिलेश का सवाल, किस इंडस्ट्रियल पॉलीसी से इन्वेस्टमेंट ला रहे?

अखिलेश यादव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बारे में बात करते हुए कहा, 2024 का चुनाव नजदीक आ रहा है इसलिए अब जगह जगह इन्वेस्टर मीट करेंगे। जो लोग दो सरकारों में हमारे पुराने कारखाने ना चला पाए हों। चलते हुए कारखाने बंद हो गए हों, वो इंवेस्टमेंट क्या लाएंगे? अगर इन्वेस्टमेंट लाने की बात है। योगी सरकार यह बताए कि किस इंडस्ट्रियल पॉलीसी से इन्वेस्टमेंट ला रहे हैं।

अखिलेश ने कहा, “योगी सरकार बताए कि पिछली AMOU साइन होने के बाद अभी तक जो इन्वेस्टमेंट आया है। कितनी इंडस्ट्री को भाजपा सरकार ने इंसेंटिव दिया है। अगर इंसेंटिव नहीं दिया है बजट से पैसा नहीं दिया कोई पॉलिसी नहीं थी। इसका मतलब जमीन पर कुछ नहीं उतरा है। जो सरकार 6 साल में कोई चीज जमीन पर नहीं उतार पाई है। वो सरकार आने वाले 4 साल में क्या उतार कर लाएगी।”

झूठ बोलने में भाजपा सबसे आगे: अखिलेश

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश से साफ हो रही है। इसी वजह से महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। झूठ बोलने में भाजपा नंबर 1 है। इस सरकार से आप कभी न्याय की कोई उम्मीद नहीं लगा सकते हैं। लोकतंत्र में जब न्याय खत्म होने लगे तब समझिए जनता सरकार को जवाब देने वाली है।

पुलिस के बारे में अखिलेश यादव ने कहा, पुलिस को जो काम करना चाहिए वो काम नहीं कर रही है उसके अलावा सब काम कर रही है। इतनी भ्रष्ट पुलिस कभी नहीं हुई जितनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में है। भारतीय जनता पार्टी के सरकार में भ्रष्टाचार अलग लेवल पर पहुंच गया है।

80 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close