google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर

“खुद चर्च आओ, 10 साथियों को साथ लाओ” ; पादरी ने धर्मपरिवर्तन का टार्गेट मिलने पर बनाया ये स्कीम

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

कानपुर। धर्म परिवर्तन को लेकर कानपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस संबंध में एक पादरी को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि यहां पर लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। जिसकी शिकायत बीते साल बजरंग दल की तरफ से की गई थी। बीते बुधवार को चर्च में कार्यक्रम होने की जानकारी मिली। विदेशी फंडिंग सहित अन्य मामलों में जांच की जा रही है।

‘खुद आओ और 10 साथियों को चर्च लेकर आओ’

मामले का खुलासा तब हुआ जब ईशू अवस्थी को पैसे का लालच देकर ईसाई बनने के लिए कहा गया था। इस संबंध में ईशू ने पादरी प्रकाश सोनारे, गीता, सोनारे, राजेश संखवार और जगराम सिंह के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से पुलिस लगातार चर्च पर निगाह रख रही थी।

दस्तावेजों से पता चला कि पादरी को धर्म परिवर्तन कराने का लक्ष्य दिया जाता था

इसी बीच बीते बुधवार को पुलिस को जानकारी मिली कि चर्च में हलचल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और पादरी अनिल मसीह को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन के दौरान चर्च में ईसाई धर्म की किताबें मिली। जो बच्चों के लिए थी।

इसी के साथ मौके पर रजिस्टर सर्टिफिकेट के साथ अन्य दस्तावेज मिले। छानबीन में पता चला कि पादरी को धर्मांतरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया जाता था। बरामद किताबें जूनियर से लेकर हायर एजुकेशन तक के बच्चों को थी। जिनसे ईसाई धर्म के विषय में पढ़ाया जाता था।

गेम के जर‌िए बच्चों को दी जाती थी जानकारी, 10 दिन का कराया जाता है कोर्स

बच्चों को गेम के माध्यम से ईसाई धर्म के विषय में जानकारी दी जाती थी। बड़ों को 10 दिन का कोर्स कराया जाता था। अपने साथ 10 साथियों को लाने को भी कहा जाता था।

कोर्स पूरा होने के बाद ईसाई धर्म से संबंधित सवाल पूछे जाते थे। सवालों में यीशु मसीह के लिए जिएंगे कि नहीं, इस तरह के सवाल होते थे। इसके साथ ही हिंदू धर्म के खिलाफ भी भड़काया जाता था।

सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा कि धर्म परिवर्तन के मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर ने बताया कि धर्म परिवर्तन के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है।

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ गहनता से जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष घाटमपुर रामबाबू सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है जिसमें फंडिंग का मामला भी शामिल है।

78 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close