google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
प्रयागराज

भारतीय पत्रकार संघ की बैठक में कोरांव तहसील इकाई का गठन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट 

कोरांव/प्रयागराज। भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. उमेश चंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में संघ की बैठक का आयोजन कोरांव तहसील परिसर में किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष द्विवेदी जी ने कहा कि सभी पत्रकार एवं पत्रकार संगठन एक दूसरे की बुराई करने से बचें तथा निष्पक्ष एवं सत्य परक समाचार संकलन करें। किसी भी परिस्थिति में निष्पक्ष पत्रकारिता के दौरान आई किसी समस्या के समाधान हेतु हमारा संगठन पत्रकारों के साथ खड़ा रहेगा। 

संघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद त्रिपाठी ने संघ में अनुशासन बनाए रखने की बातों पर जोर देते हुए गैर अनुशासित सदस्य तथा पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से संघ से निष्कासित करने की बातें कहीं।

संगठन की मजबूती एवं एकजुटता के दृष्टिगत वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद त्रिपाठी ने कोरांव तहसील इकाई के गठन के क्रम में वर्तमान अध्यक्ष एवं महामंत्री के कार्य दायित्वों की सराहना करते हुए उन्हें पुनः वर्तमान सत्र अध्यक्ष श्यामा कांत त्रिपाठी और महामंत्री शिव शंकर मिश्र को यथावत नियुक्त किया।

अंत में संघ के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर शमीम शेख के वक्तव्य के उपरांत संघ के प्रदेश मंत्री कृष्णा कांत शुक्ल ने बैठक समापन की घोषणा की बैठक में संघ के पदाधिकारियों के अलावा पत्रकार अरुण कुमार द्विवेदी,लवकुश दुबे, मुकेश दुबे, शिव मोहन दुबे, सुखलाल विश्वकर्मा, मुकेश दुबे व आलोक मौर्या, हरीश चंद्र वर्मा व कई सदस्य व क्षेत्रीय पत्रकार गण मौजूद रहे।अरुण मित्र समाचार पत्र व दैनिक आशा प्रहरी से श्यामा कांत त्रिपाठी उर्फ बब्बन त्रिपाठी व शिव शंकर मिश्र।

75 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close