google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

जेवरात व नगदी लेकर विवाहिता आशिक के साथ हुई फरार

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत कडरू गांव निवासी सन्त कुमार सिंह पुत्र दीप राज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विगत 01 सितम्बर 2022 की रात दस बजे उसकी बहू खुशबू (काल्पनिक नाम) को रामप्रताप सिंह उर्फ अनुपम सिंह वास्तेआशनाई लेकर चले गये।जिसमे घर मे रखा सोने की चेन, कान का झाला व माथवेंदी एवं तीन जोड़ी चांदी का विछुआ समेत तकरीबन छः लाख रुपये नकदी अपने साथ लेकर चली गयी।पीड़ित का आरोप है कि उसकी बहू को भगवाने में विवाहिता के पिता एवं सगे भाई का पूरा सहयोग है। पीड़ित को बाद में पता चला कि बहू के पिता ने जालसाजी करके उसकी शादी पूर्व में गोरखपुर में भी किये थे अब विपक्षीगणो द्वारा फोन पर गाली गलौज भी दी जा रही है।

पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने घेरी देंवा बाराबंकी निवासी रामप्रताप उर्फ अनुपम सिंह पुत्र पृथ्वीपाल सिंह व मध्यनगर इटियाथोक गोण्डा निवासी श्यामसुंदर सिंह व सोनू सिंह के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

इस बावत प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सरोज ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर विवाहिता के सगे भाई व पिता समेत तीन नामजद के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

80 पाठकों ने अब तक पढा

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close