google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आगरा

शादी की सभी रस्में पूरी, एंड में दुल्हन ने किया जाने से मना, वजह शॉकिंग

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

जोधपुर/आगरा। आमतौर पर हम सुनते हैं कि दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे और उसके परिवार को दहेज नहीं दिया। ऐसे में ऐन वक्त पर शादी टल गई या फिर शादी के बाद दुल्हन को नहीं लेकर गए। लेकिन राजस्थान के एक युवक के साथ उत्तर प्रदेश में इसका बिल्कुल विपरीत हुआ है। युवक साड़ी और सैंडल नहीं लेकर गया तो विदाई होने के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ आने से ही मना कर दिया। पुलिस ने भी भी समझाइश की। लेकिन कोई हल निकल पाया।

घंटों मिन्नतें करता रहा दूल्हा, लेकिन दुल्हन टस से मस नहीं हुई

दरअसल राजस्थान जोधपुर के मानिया गांव के रहने वाले कान्हा उर्फ केदार सिंह की शादी आगरा के एक गांव में होनी थी। शादी के लिए दूल्हा और उसका पूरा परिवार आगरा पहुंच गए। शादी की सभी रस्में पूरी हो गई। लेकिन जैसे ही विदाई की रस्म की बात आई तो दुल्हन ने सैंडल और साड़ी मांग ली। जो उसने युवक से पहले ही मंगा ली थी। लेकिन युवक भूलवश वह लेकर नहीं पहुंचा। बस इसी बात से दुल्हन इतनी नाराज हुई कि उसने दूल्हे के साथ जाने के लिए भी मना कर दिया। घंटों तक दूल्हा और उसका परिवार दुल्हन से मिन्नत करता रहा लेकिन दुल्हन ने बिल्कुल भी नहीं सुनी जिसके बाद बरात वापस लौट गई।

पुलिस भी दुल्हन के नखरे देख हैरान रह गई

घटना के बाद दूल्हे के परिवार के लोगों ने स्थानीय पुलिस को भी बुलाया। लेकिन वहां पुलिस के पहुंचते ही लड़की के परिवार वालों ने कहा कि बाराती शराब पीकर दुल्हन के गांव पहुंचे थे। दूल्हे को भी शादी के दौरान एक बार मिर्गी का दौरा आया था। पुलिस देर रात भर दोनों पक्षों से समझाइश करती रही। लेकिन जब कोई हल नहीं निकला तो पुलिस भी पीछे हट गई। और दूल्हे के परिवार को बिना दुल्हन के लिए ही लौटना पड़ा।

अब दूल्हन की हरकत से डिप्रेशन में दूल्हा

अब दूल्हे का कहना है कि उसकी शादी में लाखों रुपए का खर्चा हो गया। लेकिन फिर भी दुल्हन उसके साथ नहीं आई। अब दूल्हा बहुत ज्यादा परेशान हो चुका है। जिसके चलते वह डिप्रेशन में आ चुका है। अब चाहे कुछ भी हो उसे उसकी पत्नी चाहिए।

75 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close