google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आगरा

फेसबुक पर फेक आई डी से बड़े घरानों की औरतों के साथ दोस्ती और फिर ऐसी हरकत कि सुनकर लोग सन्न रह गए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

आगरा। फेसबुक पर फर्जी नाम से दोस्ती करके बड़े घराने की महिलाओं को जाल में फंसाने का मामला शनिवार को सुर्खियों में आया। चार पीड़ित महिलाएं सोशल मीडिया पर एक दूसरे के संपर्क में आईं। एक साथ आरोपित के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला लिया। महिलाओं से एक करोड़ से अधिक की ठगी हुई है। तीन महिलाएं आगरा और एक दिल्ली की निवासी है। दो महिलाओं ने जबरन शरीरिक संबंध बनाने और ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने यूथ हॉस्टल में संयुक्त प्रेसवार्ता बुलाई थी। उसमें अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

महिलाओं ने बताया कि आरोपित मूलत टूंडला का निवासी है। आगरा में ठिकाने बदलकर रहता है। फेसबुक पर दूसरे नामों से अकाउंट बनाता है। आरोपित का असली नाम मोहित है। आरोपित बेहद शातिर है। दर्द भरी कहानी सुनाता है। खुद को गूगल कंपनी में एचआर बताता है। जबकि हकीकत कुछ और ही है।

एक महिला के साथ हुआ दुराचार

इसे भी पढें  पति के सामने रस्सी से बांधे हाथ-पैर बांधकर दरिंदों ने किया कुकर्म, इससे भी नहीं भरा मन, तो कर डाला ये घिनौना काम

एक पीड़ित महिला सदर क्षेत्र की निवासी है। महिला ने बताया कि 2016 में फेसबुक पर मोहित से दूसरे नाम से दोस्ती की। खुद को अनाथ बताया। जानकारी दी कि उसकी पत्नी भाग गई है। बच्चा हॉस्टल में पढ़ता है। महिला से बच्चे के इलाज के नाम पर रुपये लिए। अपनी शादी में जेवरात चढ़ाने के नाम पर उनसे जेवरात मांग लिए। जेवरात वापस मांगने पर आरोपी ने भगवान टॉकीज के पास बुलाया। जवाहर नगर कालोनी में एक कमरे पर ले गया और दुराचार किया।

74 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close