google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
औरंगाबादबिहार

गौरव की सफलता से गौरवान्वित हैं औरंगाबाद के लोग

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
80 पाठकों ने अब तक पढा

विरेन्द्र कुमार खत्री की रिपोर्ट

हसपुरा/औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले के हसपुरा बाजार में गौरव स्टुडियो के संचालक मनोज कुमार का बेटा गौरव कुमार को जेईई एडवांस में सफलता मिली है। इनके सफलता मिलने पर उनके गांव सहित औरंगाबाद जिले के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे है। यह सफलता उन्हें पहली बार में ही मिला है। साथ ही बेटे की सफलता पर मां अमृता कुमारी पर काफी खुश हैं।

गौरव कुमार ने जीतोड़ मेहनत कर देश के कठिनतम परीक्षा जेईई एडवांस में 5316 रैंक से क्वालीफाई किया है। कोटा में रहकर परीक्षा की तैयारी की। औरंगाबाद के दाउदनगर शहर स्थित ज्ञान गंगा स्कूल से मैट्रिक पास किया था। दाऊदनगर डीएन कॉलेज में इंटर का छात्र रहा है।

गौरव के पिता मनोज कुमार का हसपुरा बाजार में एक छोटा सा स्टुडियो का दुकान है। मां अमृता कुमारी गृहिणी हैं।

अपनी सफलता का श्रेय मां-बाप को दिया है। उन्होंने आने वाले छात्रों के लिए कहा कि यदि लगन सच्ची हो तो जीवन के हर एग्जाम में आप सफल हो सकते हैं। मेहनत से घबराना नही चाहिए। मेहनत करेंगे तभी वह अपनी मंजिल को पा सकते हैं।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close