google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बरेली

पति के दोस्त से लड़ गई आंख तो पति से लिया तलाक, अब आगे पढ़िए क्या हुआ फिर इस प्रेम का…?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

नवाबगंज (बरेली)। बरेली में एक महिला का अपने पति के दोस्त से प्रेम प्रसंग हो गया। प्रेमी ने उसे शादी करने का भरोसा दिया तो उसने अपने पति से तलाक ले लिया। इसके प्रेमी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि प्रेमी ने अपने दो बहनोईयों के साथ उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना नवाबगंज में तहरीर दी है।

नवाबगंज के एक कस्बे की महिला की शादी कस्बे के उत्तराखंड के लोहाघाट के क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुआ था। उसका पति अपने परिवार के साथ कारपेंटर का कार्य करता है। वहां कस्बे का ही अन्य युवक बाइक मैकेनिक है। महिला के पति की बाइक मैकेनिक से दोस्ती हो गई। बाइक मकैनिक ने उसके घर आना जाना शुरू कर दिया। इसी बीच महिला का बाइक मैकेनिक से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की खूब कसमें खाई। 

आरोप है कि बाइक मैकेनिक ने उससे शारीरिक संबंध बना लिए। उसने निकाह करने का भरोसा दिया तो महिला ने अपने पति से छह माह पूर्व तलाक ले लिया। तलाक के बाद महिला को तीन माह 13 दिन की इद्दत करनी थी, जिसके बाद ही उसका प्रेमी के साथ निकाह होता। दोनों के बीच लिखित रुप से तय हुआ कि इद्दत की अवधि पूरी करने के बाद वह उससे निकाह कर लेगा। महिला नवाबगंज में अपने मायके में आकर रहने लगी।

इसे भी पढें  प्रेम-प्रसंग में परिजनों का कहर: प्रेमिका से मिलने आए युवक की ऐसी तालिबानी पिटाई… ! 

आरोप है कि इद्दत की अवधि पूरी होने के बाद भी बाइक मैकेनिक ने उससे निकाह नहीं किया। 18 अगस्त को बाइक मैकेनिक ने महिला को फोन कर निकाह करने के लिए अपने पास लोहाघाट बुला लिया। बाइक मैकेनिक उसे अपने दो बहनोईयों के साथ सुनसान स्थान पर ले गया। उसने अपने बहनोईयों के साथ मिल उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित ने थाना नवाबगंज में प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है।

91 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close