google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गोरखपुर

उमड़ घुमड़ कर आएगा बदरवा, गरजेगा और चमकेगा भी लेकिन बरसेगा नहीं; आइए जानते हैं किस इलाके में

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी की रिपोर्ट 

गोरखपुर। पिछले कई दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादल गरज चमक के रह जा रहे हैं, लेकिन वर्षा नहीं हो रही है। इससे किसान परेशान देखे जा रहे हैं। किसानों का मानना है कि स्थिति यही रहेगी तो उन्हें सूखे के संकट से जूझना पड़ेगा। उनकी फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। ऐसे में किसान वर्षा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने व बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

पिछले कई दिनों से हुई छिटपुट बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। तापमान अपने औसत से नीचे आ गया है। इसके चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिन का तापमान औसत से कम रह सकता है। हल्की वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग ने यह पूर्वानुमान जताने के साथ बताया है कि वर्षा होने पर तापमान में गिरावट आ सकती है। रविवार को हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। रविवार की सुबह कुछ स्थानों पर हल्की धूप और कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए हुए हैं। लोग संभावना व्यक्त कर रहे हैं कि दोपहर बाद कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

बता दें शनिवार को भी जिले के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई है। इससे दिन का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। यह जुलाई माह के औसत अधिकतम तापमान से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। यह जुलाई के औसत न्यूनतम तापमान से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बूंदाबांदी के चलते लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली है। बता दें जुलाई माह का औसत अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस है। जुलाई माह का औसत न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

77 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close