Explore

Search
Close this search box.

Search

24 February 2025 3:20 am

लेटेस्ट न्यूज़

प्रेम का मिलन और विरह में विलय का संयोग है फिल्म “नरक तक”

54 पाठकों ने अब तक पढा

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डगर गांव निवासी मालिक सिंह के आवास पर फ़िल्म “नरक तक” की शूटिंग का आगाज हुआ। इस फ़िल्म में एक प्रेमी व प्रेमिका का विरह व मिलन को दर्शाया गया है। इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मेरौनी गांव निवासी विजय हिंद हैं। बता दें कि विजय हिंद के भीतर एक से बढ़कर एक अद्भुत कलाओं का विचित्र प्रतिभा छुपी हुई है। वे गढ़वा व पलामू जिले के लोगों के दिल पर राज करने लगे हैं। वे जादूगरी एक्टिंग, गायकि व अन्य कलाकारी में भी निपुण हैं।

“नरक तक” नामक फिल्म की कहानी उन्होंने स्वयं लिखी है, जिसका शीर्षक कांडी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित आदर्श इंटर डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अशर्फी तिवारी ने दी है। जबकि फ़िल्म की कहानी का संपादन समाजसेवी अजित कुमार सिंह ने किया है। “नरक तक” फिल्म में मुख्य कलाकार विजय हिंद के साथ हीरोइन के रूप में छत्तीसगढ़ की रहने वाली तान्या श्री हैं। तान्या श्री भी कई शॉर्ट फिल्म, एल्बम व जादूगरी शो में विजय हिंद के साथ अपनी अहम भूमिका निभाई हैं। वहीं खलनायक की भूमिका सत्येंद्र राम निभा रहे हैं।जबकि प्रिंस कुमार, अजय, टुनु, अरविंद साहनी, डि सी बोस महेंद्र व अन्य कलाकार भी कार्यरत हैं।

जबकि प्रसिद्ध कैमरामैन नीरज कुमार हैं, जिन्होंने “लॉक डाउन की गोद में” नामक फ़िल्म को फिल्माया था। यह फ़िल्म काफी हिट हुई। दो मिलियन पार कर यह फ़िल्म लोगों के दिल में अपना जगह बना लिया। इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार विजय हिन्द व तान्या श्री हैं। विजय हिन्द ने मीडिया को बताया कि “नरक तक” फ़िल्म की शूटिंग गढवा व पलामू जिले के विभिन्न मनमोहक स्थानों पर जारी है। उन्होंने फ़िल्म जगत में आने का श्रेय अपने चाचा विकास साह को दिया।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़