google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
काण्डीगढ़वा

प्रखंड के सभी क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया नागपंचमी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

मुरारी पासवान की रिपोर्ट 

गढ़वा । जिला के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायत में नाग पंचमी पूजा धूमधाम से मनाया गया जिसमें लमारी कला हरिहरपुर खरौधा कांडी डुमरसोरता विभिन्न जगहों पर पूजा किया गया।

नाग बाबा के स्थान पर धार्मिक रीति रिवाज से पूजा पाठ किया गया सभी जगह पर नाग बाबा की पूजा करने के लिए सुबह से ही भक्तो की भीड़ लगी हुई थी। कई जगहों पर ध्वजा स्थापित करने के बाद पूजा पाठ किया गया परंपरा के अनुसार कांडी प्रखंड के सभी घरों में मिठा भोजन बनी हुई थी। कांडी प्रखंड बाजार के सभी होटलों में मिष्ठान की बिक्री बढ़ी हुई थी।

प्रखंड के सभी विद्यालयों में मीठा भोजन की व्यवस्था विद्यार्थियों के लिए की गई थी। बता दें कि हिंदू धर्म मे नाग बाबा पूजनीय माने गए है।

भारत में प्राचीन कालो से ही नागों की पूजा की जाती है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाया जाता है। इस दिन शेषनाग बासुकीनाग तक्षक नाग कॉर्रकोटक नाग व पिंगला नाग के खास पूजा का विधान है। कहते हैं इन पर पांच प्रमुख नागों की वजह से ही नाग देवता कहलाते हैं।

पूजा पाठ में उपस्थित बीरबल बैठा,मटर बैठा, रविंद्र राम,मुंदिरका चंद्रवंशी, दिलीप राम, विजय प्रजापति, राजकुमार रजवार, वीरेंद्र बैठा, रामलगन चौधरी, महेंद्र साव, बिरजू साव सहित सैकड़ो भक्त मौजूद थे।

117 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  पारिवारिक विवाद का दुखद अंत ; बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी की कर दी हत्या

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close