google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

मां ने बच्ची को जानवरों की तरह पीटा, उसे गर्म चिमटे से दागा, इससे आगे पढकर आप कहेंगे, ये औरत नहीं पिशाचन है

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

 जावेद अंसारी की रिपोर्ट 

लखनऊ । एक सौतेली मां का ऐसा कहर देखने को मिला कि सुनकर आपका भी दिल दहल जाएगा। एक 6 साल मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। महिला ने मासूम के प्राइवेट पार्ट पर खौलता तेल डाल कर उसे प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद उसे गर्म चिमटे से भी जलाया। मासूम इस दर्द को किसी बता भी नहीं पा रही थी। अंत में जब पिता को पता चला तो परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई।

दरअसल, मामला लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के न्यू हैदरगंज इलाके का है। यहां एक सौतेली माँ ने 6 वर्षीय मासूम बच्ची को बुरी तरह से पीटा बाद में उसके के प्राइवेट पार्ट जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हैवान महिला बच्ची को करहाता छोड़ मौके से फरार हो गई।

दर्द को किसी बयां नहीं कर पा रही थी मासूम

पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची का पिता अजय कुमार खस्ता का ठेला लगाता है। अजय ने 7 फरवरी 2002 को बच्चे न होने पर एक बच्ची को गोद लिया था। अजय कुमार ने बताया कि अचानक उनकी पत्नी पूनम ठाकुर मायके चली गई। पूछताछ में पता चला कि वह मेरी बेटी को पंसद नहीं करती थी। जब वह घर पर नहीं थे तब उसकी पत्नी ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। पीड़ित बच्ची ने अपने पिता को इस घटना के बारे में कुछ नहीं बताया था। 13 जुलाई को जब बेटी को कराहता हुआ देखा तो पिता को इसके बारे में जानकारी हुई। पिता ने पत्नी के खिलाफ शिकायत की।

पिता ने दर्ज कराई FIR

इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षण ठाकुरगंज हरिशंकर चंद के मुताबिक, अजय कुमार ने देर रात 11 बजे तहरीर दी। जिसमें दूसरी पत्नी पूनम पर बेटी को पीटने और प्राइवेट पार्ट को जलाने का आरोप लगाया है। बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद महिला के खिलाफ कार्रवाई होगी।

76 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  जिलाधिकारी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close