google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

सात पंचायत सहायक अभ्यार्थी पर होगा मुकदमा दर्ज

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी की रिपोर्ट 

देवरिया । जिला में 1185 ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक कर्मी भर्ती की गई थी। 2021 में यह प्रक्रिया पूरी की गई थी। जिसमें ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले 7 लोगों ने फर्जी प्रमाणपत्र लगाए थे। जो जांच में पकड़े गए। जिनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश भी हुआ है। जिसमें भागलपुर विकासखंड के नरियाव में सुशील कुमार के प्रमाण पत्र में 292 अंक था। जो कूट रचना करके 348 नंबर पर कर दिया गया था।

इसी तरह बरठा लाला अमरीश यादव के इंटर का प्रमाण पत्र में 361 नंबर था। जबकि कूट रचना करके 380 नंबर दिखाया गया था। गौरी बाजार विकासखंड के पननहा की बंदना यादव जो प्रमाण पत्र लगाया था। जांच में वह प्रमाण पत्र श्रीकांत कुमार का निकल गया। इसी तरह कलावन की सरोज यादव ने 12वीं के प्रमाण पत्र में 428 नंबर दिखाया था। जबकि जांच में 267 अंक ही सही पाया गया। इसी तरह खैराबनुआ के धर्मेंद्र के प्रमाण पत्र 431 नंबर दिखाया गया था। जबकि जांच में 221 नंबर सही पाया गया था। रामपुर विकास खंड में मोहन मुंडेरा के निलेश्वर के प्रमाण पत्र में 425 नंबर दिखाया गया था। जबकि जांच में 357 पाया गया। इसी तरह तवकलपुर की शिखा यादव पत्नी संतोष यादव ने आवेदन किया था। जबकि उस गांव में शिखा यादव के नाम से कोई महिला ही नहीं है।

86 पाठकों ने अब तक पढा

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close