google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर

कार की बोनट पर केक काटकर की दनादन गोलियों की बरसात, पुलिस की उड़ गई नींद, देखिए वीडियो ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

कानपुर। सोशल मीडिया पर आपको हर्षफायरिंग और कई जान जोखिम भरे वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। हर्ष फायरिंग में कई बार लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग इस तरह की हरकत करने से बाज नहीं आते।  इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हुआ है। वीडियो यूपी के कानपुर जिले के चकेरी इलाके का बताया जा रहा है। हालांकि समाचार दर्पण 24 वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक कार की बोनट पर केक काटकर जन्मदिन मना रहे हैं। इसके बाद उनमें से एक युवक हर्ष फायरिंग करने लगता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

श्याम नगर क्षेत्र के इस वायरल वीडियो में 8 से 10 युवक बीच सड़क पर कार के बोनट पर दोस्त का बर्थ-डे मनाते नजर आए थे। केक काटने के बाद युवक ने रिवॉल्वर से तीन बार फायरिंग की थी। सोशल मीडिया पर रविवार को श्याम नगर किंग टैग से वायरल हुए इस वीडियो ने पुलिस की नींद उड़ा दी। देर रात पुलिस ने इसका पटाक्षेप कर दिया। पुलिस के मुताबिक यह वीडियो शनिवार का है। श्याम नगर डी ब्लॉक के रोहिल राजपूत की बर्थडे पार्टी थी।

पार्टी में रोहिल ही अपने पिता सुबोध की रिवाल्वर लेकर पहुंचा था। कार की बोनट पर केक काटने के बाद उसके दोस्त ने रिवाल्वर से फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने रोहिल के साथ ही कर्मचारी नगर के रजत सिंह, रामपुरम के प्रज्वल वर्मा, ओमपुरवा के आकाश कुमार बाल्मीकि व श्यामनगर के सुबोध कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close