google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उत्तर प्रदेशउन्नाव

मंत्री बेबीरानी मौर्य ने स्टाफ से जूते उतरवाए ? पढ़िए वायरल वीडियो का सच, वीडियो ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य का एक वीडियो शनिवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 12 सेकेंड के इस वीडियो में वह खड़ी हैं और एक युवक उनके सैंडलों पर चढ़े शू-कवर उतार रहा है। यह वीडियो उन्नाव के बीघापुर की एक पुष्टाहार यूनिट के निरीक्षण के बाद का बताया जा रहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ी है।

बीघापुर में मंत्री बेबीरानी मौर्य ने शुक्रवार को पुष्टाहार यूनिट का निरीक्षण किया था। स्वच्छता के नजरिए से पुष्टाहार यूनिट में अंदर जाने से पहले शू-कवर पहनने की व्यवस्था है। निरीक्षण के लिए अंदर जाते वक्त उन्होंने शू-कवर पहने। बाहर आने के बाद वह ठिठकीं और अपने पैरों की तरफ देखा। उनके साथ निरीक्षण से निकले लोगों में से दो लोग झुके। इनमें से एक ने झुक कर उनके शू-कवर उतारे। दूसरे ने हाथ पीछे खींच लिया।

 

शू-कवर उतारने वाला हाथ में डायरी लिए है। कहा जा रहा है कि वह मंत्री या यूनिट के स्टाफ का कर्मचारी है। शुक्रवार के इस घटनाक्रम की चर्चा शनिवार शाम तब शुरू हुई जब व्हाट्सएप ग्रुपों में यह वायरल होने लगा। कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने बताया, जो वीडियो वायरल हुआ वह बिल्कुल गलत है। जिन्होंने वीडियो वायरल किए हैं, वे ही बताएं कि कौन अधिकारी या कर्मचारी है। वहां पेड़ से बहुत कीड़े गिर रहे थे। मैं अपने कपड़ों से कीड़े साफ करने लगी तो वहां खड़े हमारी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने बड़ी बहन की तरह आदर देते हुए कीड़े साफ करने का आग्रह किया था।

88 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close