google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उत्तर प्रदेशगोरखपुर

सामाजिक सरोकार ; अब नेग नहीं टैक्स वसूली करेंगे ये ‌थर्ड जेंडर

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
90 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

गोरखपुर। अगर आपके घर पर ढोल-मजीरा लेकर थर्ड जेंडर यानी किन्नर खुशियों का नेग मांगने आते हैं तो आप थोड़े घबरा जरूर जाते हैं। लेकिन, अब ये थर्ड जेंडर आपके घर नेग मांगने ही नहीं, बल्कि आपका बकाया टैक्स मांगने भी पहुंचेंगे। दरअसल, गोरखपुर नगर निगम भी गुजरात मॉडल की तर्ज पर थर्ड जेंडर को मौका देते हुए यह व्यवस्था लागू कर रहा है।

अभी हाल में गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बसों के लिए तीन थर्ड जेंडर का इंटरव्यू कराकर उन्हें जॉइन कराया गया। अब नगर निगम टीम में भी 10 थर्ड जेंडर की भर्तियां करने की तैयारियां शुरू की जा चुकी है। इसके लिए नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने निर्देश जारी किए हैं।

10 थर्ड जेंडर की अलग टीम बनाएंगे

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि हम लोग थर्ड जेंडर की एक टीम बना रहे हैं। इनसे नगर निगम के काम में मदद ली जाएगी। इसमें करीब 10 थर्ड जेंडर्स को शामिल किया जा रहा है। टैक्स वसूली से लेकर ऑफिस वर्क तक की जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी। अभी तक अहमदाबाद में ऐसा होता रहा है। वहां पर थर्ड जेंडर टैक्स वसूली के लिए घर-घर जाते थे। उसका रिजल्ट भी अच्छा रहा है।

शनिवार को महामंडलेश्वर नगर निगम आ रही हैं। उनके साथ कुछ लोग भी आएंगे। उनसे बातचीत कर 10 थर्ड जेंडर का चयन किया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम में बाकी सारे काम पूरे कर लिए गए हैं। गोरखपुर महानगर में नगर निगम में कुल 70 वॉर्ड हैं।

जल पुलिस करेगी गोड़धोइया नाले की निगरानी

नगर आयुक्त ने बताया कि हम लोगों ने गोड़धोइया नाले की निगरानी के लिए स्पेशल जल पुलिस बना रहे हैं। इसमें बोट चलाने वाले मल्लाहों से सम्पर्क किया गया है। हम लोगों ने इनको जॉब पर रख लिया है। ये टीम रात में बोट से गोड़धोइया नाले की निगरानी करेंगी। इनकी स्पेशल वर्दी भी रहेगी। इससे ये लोग अन्य लोगों से अलग दिखेंगे। इस टीम की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। टीम के लिए वर्दी भी सेलेक्ट कर ली गई है।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close