google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उत्तर प्रदेशदेवरिया

जी.एम.एकेडमी में जेंडर इक्विटी एवं नारी सशक्तिकरण का हुआ भव्य आयोजन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सर्वेश द्विवेदी की रिपोर्ट

देवरिया। जनपद के सलेमपुर विकास क्षेत्र अंतर्गत जी.एम.एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिनांक 1फरवरी 2022 को जेण्डर इक्विटी कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर व्यास देव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. नम्रता सिंह ( नंदनी नर्सिंग होम सलेमपुर), डाक्टर निशा तिवारी (होमियोपैथी), संदर्भदाता दुर्गावती गुप्ता एवं पदमा गुप्ता रहीं। बेसिक शिक्षा विभाग से अध्यापिकाएं रेनू यादव, रेनू भारती, नेहा यादव, पूनम पांडेय, ज्योति सिंह, सालनी सिंह, रवि प्रताप सिंह, मीना कुशवाहा, सईदा खातून, तय्यब अली, निशा सिंह, अनुराधा सिंह, शिखा जायसवाल, जागृति गुप्ता के अलावा बृजेश विपिन दुबे, धीरेंद्र द्विवेदी, रवि प्रकाश एवं जी.एम.एकेडमी की शिक्षिकाएं सीमा पांडेय, रागिनी मिश्रा, निधि द्विवेदी, भारती सिंह, साक्षी उपाध्याय, सोनी चौरसिया, ज्योति विश्वकर्मा, सरिता तिवारी, रेनू सिंह, अमृता भारद्वाज, श्वेता तिवारी आदि के अलावा दिलीप सिंह, दीनानाथ उपाध्याय, के.एन.पांडेय, बृजेन्द्र तिवारी, एस.के गुप्ता, विकास विश्वकर्मा, परमहंस मिश्र, पुरंजय कुशवाहा, अमूल्य श्रीवास्तव आदि ने अपनी उपस्थिति दी।

कार्यक्रम का मुख्य बिंदु नारी सशक्तिकरण, मिशन शक्ति तथा नारी चौपाल रहा। विद्यालय की बच्चियों महक सिंह, साक्षी, अनुप्रिया, प्रतिष्ठा, क्षमता, नित्या, उमा, सुनैना, हर्षिता,अमृता, रानी, कनक, गरिमा, प्रिया, आदि के द्वारा नारी सशक्तिकरण पर आकर्षक नृत्य, भाषण, कविता, गाने, आदि प्रस्तुत किए गए। प्राथमिक विद्यालय मझौली के छात्राओं ने आत्मरक्षा के अनेकों गुण सिखाये। आज के कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर व्यास देव ने नारी शक्ति के बारे में विस्तार से बतलाया। मुख्य अतिथि डा. नम्रता सिंह ने नारी सशक्तिकरण से संबंधित अनेकों सुन्दर तथ्यों को प्रस्तुत करते हुए अपनी बात रखी। डा. निशा तिवारी ने शिक्षा व स्वास्थ्य से संबंधित अनेकों जानकारियां देते हुए सशक्त बनने की सलाह दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने नारी सशक्तिकरण पर गार्गी, अपाला, अनुसूइया, मदर टेरेसा, कल्पना आदि अनेकों सफल महिलाओं से सीख लेते हुए आप आपको सक्षम करें। हर महिला मां,बेटी,बहन, पत्नी हर रूप में सदैव पूजनीय है। आप बिना संपूर्ण श्रृष्टि सदैव अधूरी है।

कार्यक्रम में आईं दिव्या सिंह ने नारी सशक्तिकरण पर अपने सम्यक उद्बोधन द्वारा जीवंतता प्रदान करते हुए नारियों को सशक्त बनने पर विधिवत प्रकाश डाला।

नारी सशक्तिकरण की इस विशेष सभा को मनोरमा द्विवेदी, ए आर पी विजय शंकर सिंह एवं उग्रसेन सिंह, नेहा यादव, रेनू यादव आदि ने संबोधित किया।

विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी द्वारा डा.निशा तिवारी एवं डा. नम्रता सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में कोविड गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया गया।

89 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close