google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मौसमलखनऊ
Trending

सर्दी का सितम ; जानिए यूपी के इन इलाकों में जारी रहेगा ठंड का कहर, एलर्ट जारी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

लखनऊ: पहाड़ी क्षेत्रों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में साफ तौर से दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में कोल्ड डे कंडीशन जारी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर चल रही है।

उत्तर भारत में ठिठुरन वाली ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी राज्यों में बारिश और सर्द हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी है। घने बादलों ने सूर्य देवता के दर्शन दुर्लभ कर दिए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अभी ठंड से राहत नहीं मिलने की चेतावनी दी है।

मौसम विज्ञान विभाग ने गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व इसके आसपास के इलाकों में कोल्ड डे कंडीशन रहने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा व इसके आसपास के इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यतया आसमान साफ रहेगा। सुबह व शाम के समय घना कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कानपुर नगर

कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम है।

गोरखपुर

गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है।

वाराणसी

वाराणसी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है।

प्रयागराज

प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है वहीं अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है।

मेरठ

मेरठ में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है वहीं अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम है।

आगरा

आगरा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री कम है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम सूखा रहेगा सुबह व शाम के समय आइसोलेटेड स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है कुछ इलाकों में कोल्ड डे की कंडीशन रहेगी।

83 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close