google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उत्तर प्रदेशउन्नाव
Trending

सपा ने 5 विधानसभाओं में उतारे प्रत्याशी ; दो पुराने चेहरों पर खेला दांव

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जीशान मेंहदी की रिपोर्ट

उन्नाव । आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा ने भी सोमवार देर शाम छह में से पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। सपा ने सफीपुर व पुरवा सीट पर पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया है। जबकि कांग्रेस का दामन छोड़कर सपा में शामिल हुए अंकित परिहार को भगवंतनगर से व डा. आंचल वर्मा को मोहान से प्रत्याशी बनाया है। सदर सीट पर पूर्व विधायक स्व दीपक कुमार के बेटे अभिनव कुमार को प्रत्याशी बनाया है। बांगरमऊ विधानसभा सीट के लिए अभी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

2017 में हो गया था पार्टी का सुपड़ा साफ

2012 में जिले की छह में से पांच विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने वाली सपा का 2017 के चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया था। छह में पांच सीटें भाजपा के पाले में चली गई थी। सपा का एक भी प्रत्याशी जीत नहीं दर्ज कर सका था। सपा के टिकट पर पुरवा सीट से उदयराज, सफीपुर सीट से सुधीर रावत, सदर सीट से पूर्व विधायक स्व दीपक कुमार की पत्नी स्व मनीषा दीपक और बांगरमऊ से बदलू खा ने चुनाव लड़ा था। जबकि मोहान और भगवंतनगर सीट गठबंधन के फेर मे कांग्रेस के पाले में गई थी। इन सीटों में एक भी सीट पर सपा को जीत नहीं मिली थी। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने सोमवार शाम छह विधानसभा सीटों में बांगरमऊ को छोड़कर अन्य सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।

सपा से पहले भाजपा व कांग्रेस घोषित कर चुकी है प्रत्याशी

सपा से पहले भाजपा छह में पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतार चुकी है। जबकि कांग्रेस ने अभी बांगरमऊ, मोहान व सदर सीट से ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। बसपा ने अभी एक भी सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारे हैं।

  • उदय राज यादव – चार बार पुरवा से विधायक रह चुके हैं, वकालत किए हुए हैं। 2017 में तीसरे नंबर पर रहे थे
  • सुधीर रावत: शिक्षक से राजनीति में आए, दो बार विधायक रहे सफीपुर से। पिछली अखिलेश यादव की सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री रहे।
  • अंकित परिहार- अंकित परिहार ने इंजीनियरिंग की है। दो बार भगवान नगर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों बार हार का सामना करना पड़ा है।
  • आंचल वर्मा, उन्नाव की राजनीति में नया नाम है। पेशे से डॉक्टर हैं। इनके पति भी उन्नाव में डॉक्टर हैं। उन्नाव में निजी अस्पताल के संचालक हैं।
  • अभिनव कुमार – पूर्व मंत्री मनोहर लाल के पौत्र हैँ। पूर्व सांसद और विधायक दीपक कुमार के पुत्र हैं। पहली बार विधानसभा के चुनाव में मैदान में हैं।
82 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close