google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gondaखास खबर
Trending

“रावण” नाम से बहुत गांव भरे पड़े हैं, “अयोध्या” पर “राम” नाम का पता नहीं… जानिए पूरी जानकारी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

गोंडा। लंका, रावण का राज्य और अयोध्या राम की नगरी। आप सोच रहे होंगे कि ये नाम आपको क्यों बता रहा हूं? आपको तो पहले से ही इनके बारे में बहुत कुछ पता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीधे तौर पर ‘राम’ नाम पर भारत में कोई गांव या कस्बे नहीं हैं, जबकि ‘रावण’  नाम से बहुतेरे हैं। देश में ‘अयोध्या’ से ज्यादा ‘लंका’ है स्थानों के नाम।

देश में सीधे रावण  नाम से 10 गांव या कस्बे हैं। अगर आगे पीछे रावण जैसे, रावण खेड़ा, देवली रावण, रावण पोरा, रावण बुजुर्ग जोड़कर रखे जाने वाले गांव-कस्बों के नाम को इसमें जोड़ लें तो यह संख्या 34 हो जाती है।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में मोहम्मदी तहसील में एक गांव का नाम रावण (रावन) है तो बागपत, मुरादाबाद, सुल्तानपुर और रायबरेली में भी रावण नाम से गांव-कस्बे हैं।

वहीं जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भी रावनपोरा है। छत्तीसगढ़ 7 स्थानों के नाम में रावण जुड़ा हुआ है। जबकि, राजस्थान के 10, हरियाणा, पंजाब, बिहार, उत्तराखंड में भी रावण नाम के स्थान हैं।

इसे भी पढें  स्वामी राममिलन दास की तपोभूमि पर भव्य आयोजन : श्रद्धालुओं ने की तीन किलोमीटर की परिक्रमा

रामपुर, रामनगर और रामगढ़ की भरमार

भले ही सीधे तौर पर देश में किसी गांव, कस्बे या शहर का नाम राम न हो पर रामपुर का नाम जम्मू-कश्मीर से लेकर कर्नाटक तक फैला हुआ है। सबसे ज्यादा झारखंड में 50 शहर-गांव या कस्बे रामपुर के नाम से हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में केवल 14 हैं। अगर रामनगर की बात करें तो यूपी 27 हैं। राजस्थान में 28, महाराष्ट्र में 20 और पश्चिम बंगाल में 15 गांव-कस्बे ऐसे हैं, जिनका नाम रामनगर है। पंजाब और  उत्तर प्रदेश में रामगढ़ नाम से 27-27 स्थान हैं, तो राजस्थान में 25, जबकि मध्य प्रदेश में इस नाम के 12 स्थान हैं। इनके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भी राम के नाम की नगरी है।

27 स्थानों के नाम में लंका

वेबसाइट वीलिस्ट (vlist.in) पर सर्च करने पर वैसे तो केवल 13 अयोध्या मिले, लेकिन जब लंका सर्च किया गया तो करीब 27 स्थानों के नाम में लंका था। सबसे ज्यादा 11 स्थान आंध्र प्रदेश में पाए गए, जिनके नाम के लंका थे। इसके अलावा झारखंड में 3, असम, बिहार में दो-दो, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में एक-एक स्थान के नाम में लंका समाहित है।

इसे भी पढें  घर में फांसी लगाकर दी दुष्कर्म पीड़िता ने जान ; गरीब मजदूर का दर्द सुन दहल उठेगा दिल

उत्तर प्रदेश में 10 , आंध्र प्रदेश में एक और कर्नाटक में 10 अयोध्या

अब बात करते हैं अयोध्या की। भगवान राम की नगरी वैसे तो सभी जानते हैं अयोध्या में है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी अयोध्या नाम से गांव या कस्बे हैं। अकेले उत्तर प्रदेश में 10 गांवों या कस्बों के नाम में अयोध्या का वास है। 

118 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close