google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मथुरा

घर में फांसी लगाकर दी दुष्कर्म पीड़िता ने जान ; गरीब मजदूर का दर्द सुन दहल उठेगा दिल

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। 15 वर्षीय किशोरी के साथ पहले तो हैवानों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया, बाद में किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता ने आरोप लगाया है ये वारदात उसके साथ काम करने वाले दो युवकों ने अंजाम दी है।

जिले के थाना नौहझील के गांव मीरपुर पर देव ईंट उद्योग पर हमीरपुर के लोग मजदूरी करते हैं। मजदूर और उसकी पत्नी दावत खाने गांव चांदपुर गए थे। भट्ठे पर किशोरी अकेली थी। लौटकर देखा तो भट्ठे पर झोपड़ी में बल्ली पर किशोरी का शव लटका था। किशोरी के गले में दुपट्टे का फंदा लगा था। यह देखकर दंपती दंग रह गए। फांसी के फंदे पर अपनी बेटी को टंगा देख माता पिता के पैरों तले से जमीन खिसक गई और दोनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। साथ ही परिवार जानकारों पर आरोप लगा रहा है।

पिता ने दो युवकों पर लगाया आरोप

मृतका के पिता ने बताया कि बेटी को गांव मीरपुर स्थित एक डाॅक्टर को दिखाया, जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने कहा कि मेरे साथ में काम करने वाले दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इससे आहत होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है।

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह भाटी बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवती का सुसाइड करना आया है। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड बनवाई गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

108 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close