google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कैमूरबिहार

हैवानियत ; आखिर बाप ने 6 महीने की बीमार बच्ची को जहर देकर मौत की नींद क्यों सुला दिया…दिल दहला देगी ये खबर 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

परिमल ओझा की रिपोर्ट 

कोई पिता अपनी ही बेटी को मौत दे सकता है, वो भी 6 महीने की नन्ही मासूम बच्ची को। बिहार के जमुई से सामने आई है एक पिता की हैवानियत की करतूत।

छह महीने की मासूम बच्ची को एक पिता ने जहर देकर मौत दे दी और फिर बच्ची की लाश को चुपचाप जंगल में ले जाकर दफना दिया। ऐसी खबरें सुनने के बाद यकीन करना बेहद मुश्किल होता। 6 महीने की मासूम बच्ची किसी का क्या बिगाड़ सकती है। आखिर क्यों इस पिता ने मासूम को मौत के घाट उतार दिया।

मासूम बेटी का कत्ल करने वाला हैवान पिता

ये खबर तब सामने आई जब बच्ची ने पिता के खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखाई। निशा दिल्ली की रहने वाली है। वो अपने पति और 6 महीने की बेटी के साथ बिहार के जमुई में अपने ससुराल आयी थी। वहां बच्ची को सर्दी जुकाम हो गया था और उसका इलाज चल रहा था। इसी दौरान बच्ची के पिता ने बच्ची की दवाई में जहर मिलाकर उसका कत्ल कर दिया। इतना ही नहीं कत्ल के तुरंत बाद पिता ने बच्ची को गांव से करीब दस किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर दफना भी दिया, ताकि कोई सवाल खड़े न हों।

गांव में जाकर किया 6 महीने की बच्ची का कत्ल

दरअसल निशा शंभु यादव की दूसरी पत्नी है। शंभु दिल्ली और निशा दिल्ली में मिले थे और साल 2020 में दोनों ने शादी कर ली थी। निशा को शादी के बाद पता चला था कि शंभु यादव पहले से ही शादीशुदा है और बिहार के जमुई में उसकी पत्नी और 2 बच्चे रहते हैं। निशा और शभु दिल्ली में रही रह रहे थे और दिल्ली में ही दोनों की बेटी भी हुई थी, लेकिन होली के दौरान ये दोनों गांव गए हुए थे।

पहली पत्नी के कहने पर बेटी को मारा

निशा का आरोप है कि शंभु ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर उसकी बेटी का कत्ल किया है। इस घटना के बाद जब पुलिस शंभु के घऱ पहुंची तो वो अपनी पहली पत्नी के साथ वहां से फरार हो चुका था। दो दिन बाद आखिरकार पुलिस ने शंभु को दूसरे गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

97 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close