आजमगढ़: दहेज प्रताड़ना के मामले में पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज

165 पाठकों ने अब तक पढा

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट

आजमगढ़। नगर कोतवाली पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के बाद से ही बढ़ने लगा दहेज का दबाव

मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी सुरेंद्र चौहान की बेटी रीमा चौहान की शादी पांच महीने पहले नगर कोतवाली क्षेत्र के सेखपुरा गांव निवासी करन चौहान से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे और प्रताड़ित करने लगे।

मुंबई ले जाकर प्रताड़ित किया, फिर स्टेशन पर छोड़ दिया

पति करन चौहान रीमा को मुंबई लेकर गया, जहां उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि मारपीट कर घायल करने के बाद उसे स्टेशन के पास बेसहारा छोड़ दिया गया। इसके बाद वह किसी तरह अपने मायके लौट आई।

पति दूसरी शादी करना चाहता था, फिर से की मारपीट

रीमा ने बताया कि उसका पति दूसरी शादी करने की योजना बना रहा था। जब उसने इसका विरोध किया, तो बुधवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर बेरहमी से पीटा।

पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस इस मामले में जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

➡️हर खबरों से अपडेट के लिए समाचार दर्पण के साथ

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top