google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

जीएम एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

देवरिया ब्यूरो की रिपोर्ट

सलेमपुर(देवरिया)। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय बालिका दिवस और उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस को विशेष रूप से मनाया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने अपने संबोधन में भारतीय नारी के गौरवशाली अतीत को याद करते हुए सती, सावित्री, अहिल्या, मैत्रेयी और गार्गी जैसी महान नारियों के आदर्श चरित्रों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य समाज में लड़कियों के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह दिन हमें लैंगिक समानता सुनिश्चित करने और बेटियों को समान अवसर देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बालिकाएं हर पिता की आन, बान, सम्मान और स्वाभिमान होती हैं, और उनके सशक्तिकरण के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है।

[the_ad id=”122669″]

श्री द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम उत्तर प्रदेश जैसे महान राज्य के निवासी हैं, जो भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का अभिन्न अंग है।

कार्यक्रम में कक्षा 11 की छात्रा अदिति पाण्डेय ने भारतीय नारियों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए, चुनौतियों को स्वीकार कर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। वहीं, साक्षी सिंह ने पारिवारिक और सामाजिक जीवन में नारी की भूमिका और उसके कर्तव्यों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

विद्यालय के शिक्षकों ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा और डॉ. त्रिपुरारी मिश्रा ने भी सभा को संबोधित करते हुए बालिका शिक्षा, सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण की दिशा में समाज की भूमिका पर चर्चा की।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक, अध्यापिकाएं और कक्षा 9 से 12 तक की छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बालिका दिवस पर बनाई गई सुंदर रंगोली रही, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बालिकाओं के प्रति जागरूकता और सम्मान के संकल्प के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

254 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close