google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखीमपुर-खीरी

अपने अलग अंदाज से मशहूर आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल का दिपावली मनाने का यह तरीका भी काफी वायरल हो रहा है

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
319 पाठकों ने अब तक पढा

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की तेज तर्रार IAS अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं। इस बार उनका अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बना है। दरअसल, लखीमपुर खीरी जिले की जिलाधिकारी (DM)IAS दुर्गा शक्ति नागपाल ने गुरवार को वृद्धाश्रम जाकर दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उन्हें गिफ्ट भी बांटे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने उनके इस काम की सराहना भी की।

दरअसल, लखीमपुर खीरी जिले वृद्धाश्रम में अपनों से दूर रह रहे बुजुर्गों के बीच पहुंची IAS अधिकारी को देखकर वहां के लोग भी उत्साहित दिखे। इस दौरान आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल ने बुजुर्गों को फल और मिठाइयां बांटी। इसके बाद वृद्धाश्रम में दीप जलाकर उनके साथ दिवाली भी मनाई। अपने बीच जिलाधिकारी को पाकर खुश हुए बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया। सोशल मीडिया पर इसकी काफी सराहना हो रही है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल का यह कदम प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी प्रेरणा है।

अब जानिए कौन हैं आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल

यूपी की तेज तर्रार आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। वह 2010 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। 40 साल की IAS अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल का जन्म 25 जून 1985 को हुआ था। उन्होंने IAS बनने से पहले बी.टेक में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की।

साल 2010 में उन्होंने देश की सबसे बड़ी परीक्षा में 20वीं रैंक हासिल की। इसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश में एक बार निलंबन का सामना भी करना पड़ा। हालांकि योगी आदित्यनाथ सरकार ने उनका निलंबन बहाल करते हुए उन्हें बांदा जिले के डीएम की कमान सौंपी। अब फिलहाल वे लखीमपुर खीरी जिले की डीएम हैं।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close