google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखीमपुर-खीरी

समिति चुनाव के लिए पर्चा खरीदने के दौरान सपा भाजपा समर्थकों के बीच बेहद शर्मनाक माहौल…

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
IMG_COM_202505310525046800

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ में समिति चुनाव के लिए पर्चा खरीदने और नामांकन दाखिल करने को लेकर सपा और भाजपा के नेताओं और समर्थकों के बीच तनावपूर्ण माहौल बन गया। सपा की तरफ से पूर्व विधायक राम सरन, विनय तिवारी, और पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल मौजूद थे। चुनाव अधिकारी (आरओ) के आने के बाद नामांकन पत्र खरीदने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन तभी श्रीनगर सीट से बीजेपी विधायक मंजू त्यागी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गईं। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया को लेकर दोनों पक्षों में हंगामा शुरू हो गया।

नामांकन पत्रों के जल्दी वितरण की मांग को लेकर भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ता चला गया, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को परिसर से 200 मीटर दूर रहने का निर्देश दिया, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई।

हंगामे के दौरान SDM सदर अश्वनी सिंह ने मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन विवाद थमने के बजाय और बढ़ता गया। दोनों दलों के कार्यकर्ता पुलिस से उलझते रहे, जिसके चलते पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

इस लाठीचार्ज के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें बीजेपी विधायक मंजू त्यागी पर्चा छीनते हुए नजर आईं। वीडियो में उन्हें नामांकन कक्ष से कागज और रजिस्टर उठाकर ले जाते हुए भी देखा जा सकता है।

सपा ने बीजेपी विधायक पर पर्चा छीनने और फाड़ने के गंभीर आरोप लगाए। सपा के जिलाध्यक्ष रामपाल यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मंजू त्यागी ने पर्चे छीने हैं, जो चुनाव प्रक्रिया में खुली धांधली का संकेत है। पुलिस की कार्रवाई में सपा के आठ कार्यकर्ता घायल हो गए, जिसमें एक कार्यकर्ता का हाथ भी टूट गया।

दूसरी तरफ, वीडियो वायरल होने के बाद मंजू त्यागी ने सफाई दी कि सपा के लोग ही गड़बड़ी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं, जिनमें पूर्व विधायक राम सरन और विनय तिवारी शामिल थे, ने बार-बार कमरे में घुसकर उनके कार्यकर्ताओं से पर्चे छीने।

गड़बड़ी की सूचना मिलने पर वह कक्ष के अंदर गई थीं, लेकिन उन्होंने न तो कोई पर्चा छीना और न ही फाड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी के वीडियो भी सामने लाए जाएं।

108 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close