google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखीमपुर-खीरी

कॉन्वेंट स्कूल की मास्टरनी थी मौलाना मसूद की गर्लफ्रेंड, स्कूल की हिंदू लड़कियों की फोटो भेजती अपने बॉयफ्रेंड को, फिर वो करता था ब्लैकमेल/अश्लील हरकत

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का एक मौलाना हिन्दू लड़कियों को उनके फोटो के सहारे ब्लैकमेल करता था। यह फोटो उसे उसकी एक प्रेमिका देती थी।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का एक मौलाना हिन्दू लड़कियों को उनके फोटो के सहारे ब्लैकमेल करता था।

यह फोटो उसे उसकी एक प्रेमिका देती थी। हिन्दू लड़कियों के परिजनों ने मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लखीमपुर खीरी के नीमगाँव थाना क्षेत्र का एक मौलाना मसूद खां हिन्दू लड़कियों को ब्लैकमेल करता था। मौलाना मसूद पास के ही एक गाँव का रहने वाला है। मसूद इन हिन्दू लड़कियों को उनके फोटो के सहारे धमकाता था। यह फोटो उसे कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाने वाली उसकी दोस्त प्रियंका देती थी।

प्रियंका मौलाना मसूद को जिन लड़कियों के फोटो देती थी, वह उसके ही स्कूल में पढ़ती हैं। इस स्कूल का संचालक भी मसूद नाम का ही एक दूसरा व्यक्ति है। मौलाना मसूद एक दुकान भी चलाता है। एक पीड़िता जब एक दिन उसकी दुकान पर रिचार्ज के लिए पहुँची तो उसने उसका हाथ पकड़ लिया।

इसे भी पढें  बयान से बवाल तक ; पाकिस्तान में बजता है राहुल गांधी के बयानों का ढोल: बीजेपी ने देशद्रोह जैसा बताया

मौलाना मसूद ने हिन्दू लड़की का फ़ोन लिया और उसमें भी कुछ गड़बड़ी की। इसके बाद उसने हिन्दू लड़की का पीछा किया और उसके साथ अश्लील हरकत की। सितम्बर, 2024 में भी उसने इसी हिन्दू बालिका के साथ छेड़खानी की और धमकाया कि वह उसकी अश्लील फोटो बना लेगा। उसने व्हाट्सएप पर भी मैसेज करके लड़की को धमकाया।

इस संबंध में उसके खिलाफ पीड़िता के भाई ने FIR दर्ज करवाई है। FIR के बाद जब पुलिस ने मौलाना के फोन की जाँच की तो उसमें दर्जनों हिन्दू लड़कियों के फोटो और अश्लील वीडियो निकले। इनमें से फोटो उसी कान्वेंट स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के हैं जहाँ उसकी दोस्त प्रियंका पढ़ाती है।

मौलाना मसूद पर हिन्दू लड़की का धर्मांतरण करने का आरोप भी लगा है। मौलाना मसूद के विरुद्ध दो मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें मौलाना मसूद के साथ ही कॉन्वेंट संचालक मसूद और उसकी दोस्त प्रियंका को भी आरोपित बनाया गया है।

#SPKheri @GaneshPdSaha के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 10.10.2024 को थाना नीमगाँव पुलिस द्वारा उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म अधि0 में वांछित अभियुक्त मौलाना मसूद खान पुत्र रहीश अहमद को गिरफ्तार किया गया। pic.twitter.com/kwaAn7tnP1

इसे भी पढें  यौन उत्पीड़न केस से बरी होते ही बोले बृजभूषण शरण सिंह - "सच सामने आ गया, अब दुरुपयोग रोकने पर हो विचार"

— KHERI POLICE (@kheripolice) October 10, 2024

पुलिस ने मौलाना मसूद को गिरफ्तार कर लिया है जबकि प्रियंका और स्कूल संचालक मसूद की तलाश जारी है। ऑपइंडिया को नीमगांव थाना की एसओ सुनीता कुशवाहा ने बताया है कि जल्द ही इन दोंनो को भी गिरफ्तार किया जाएगा और मामले में अभी विवेचना जारी है। उन्होंने यह भी बताया है कि पीड़िताओं के नाबालिग होने के एंगल से भी जाँच चल रही है।

175 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close