google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

जी.एम. एकेडमी में सांस्कृतिक उत्सव के साथ देवी दुर्गा के नौ रूपों की अद्भुत झांकी की मनोहारी प्रस्तुति

नवरात्रि: नारी सम्मान का प्रतीक और दशहरा: बुराई पर अच्छाई की विजय - मोहन द्विवेदी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

सलेमपुर, देवरिया। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय, जी.एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नवरात्रि के सातवें दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवरात्रि और दशहरा पर्व को अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुआ। इसके बाद, कक्षा 6 की छात्राओं अष्टमी और अंकिता ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जबकि कक्षा 4 के छात्र अक्षत तिवारी ने भारत के विभिन्न राज्यों में दशहरा और नवरात्रि पर्व को मनाने की परंपराओं के बारे में जानकारी दी। बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनोरंजक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों से भरपूर प्रशंसा बटोरी।

कार्यक्रम में परी, आस्था, अनिका, प्रज्ञा, कुंजल, अनन्या, गरिमा, शिवानी, वैष्णवी, और आराध्या ने अपने नृत्य से सभी का दिल जीत लिया। वहीं, नर्सरी और एलकेजी के छोटे बच्चों—स्वर्णिमा, अविका, मुस्कान, प्रियांशी, आयुष रंजन, अर्पिता, जान्हवी, सृष्टि, नव्या, ऋद्धि, आरती और हैपी—ने देवी दुर्गा के महिषासुर मर्दिनी रूप की झांकी प्रस्तुत कर समूचे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। दर्शक “जय माता दी” के जयकारों के साथ उनकी प्रस्तुति का स्वागत करते रहे और तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इसे भी पढें  आग में बर्बाद हुई गरीब की सपनों वाली झोपड़ी

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को नवरात्रि एवं दशहरा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में दशहरा पर्व का महत्व समझाते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और हमें अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाने का संदेश देता है। साथ ही, उन्होंने नवरात्रि को नारी सम्मान से जोड़ते हुए बताया कि यह पर्व मां, बेटी और बहन के सम्मान और सुरक्षा की ओर समाज का ध्यान आकर्षित करता है।

कार्यक्रम के अंत में देवी दुर्गा के नौ रूपों की प्रतीक नौ कन्याओं की आरती और पूजन बड़े आस्था और श्रद्धा के साथ किया गया।

इस भव्य आयोजन का संचालन शिवांगी मिश्रा और श्वेता राज ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।

250 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close