google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आगरा

खून से लथपथ लोग, चीख पुकार से महौल था डरावना, चप्पे चप्पा पर पुलिस तैनात…वजह जानकर लोग हुए परेशान

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट

आगरा। मंगलवार को एक परिवार के कुछ सदस्यों के बीच संयुक्त स्वामित्व वाले खेत में ट्रैक्टर चलाने को लेकर हुई बहस मारपीट में बदल गई जिसमें दो भाइयों की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रघुवीर और सत्यपाल के रूप में हुई है। खंडोली पुलिस थाने के प्रभारी राकेश चौहान ने बताया, ”यह घटना पुरा लोधी गांव में उस समय घटी जब रघुवीर सिंह का बेटा अपने पिता और चाचाओं के संयुक्त खेत में ट्रैक्टर चला रहा था।”

सिंह के बेटे और प्रत्यक्षदर्शी अनिल कुमार राजपूत ने संवाददाताओं को बताया, ”मैं मंगलवार सुबह करीब नौ बजे अपने खेत में ट्रैक्टर चला रहा था। मेरे चाचा बेताल सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया और मेरे पिता और परिवार के अन्य सदस्यों पर कुल्हाड़ी, लोहे की छड़ और अन्य हथियारों से हमला कर दिया।” चौहान ने बताया कि सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सत्यपाल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

इसे भी पढें  “खोदोगे तो एक दिन खो दोगे देश का सौहार्द” , बांग्लादेश पर संसद के बाहर अखिलेश यादव का हमला

सिंह की पत्नी सरोज देवी और परिवार का एक अन्य सदस्य देवानंद इस घटना में घायल हो गए जिनका इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच जारी है।

199 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close