google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Uncategorized

सावधान! गुड़ खाने से पहले ये जान लीजिए कि आपके गुड़ की हकीकत क्या है? 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

रुपलाल की रिपोर्ट

बिजनौर। कोल्हू व क्रेशरों पर गुड़ बनाने में केमिलक और रंग का अधिक प्रयोग पाया गया। एक कोल्हू की चिमनी भी मानक के अनुरूप नहीं मिली। खाद्य सुरक्षा विभाक की टीम ने गुड़ के सैंपल जांच को लेकर भेज दिए हैं।

डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति 

डीएम अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा कोल्हू व क्रेशरों पर बनने वाले गुड़ की जांच के लिए समिति बनाई गई है। सोमवार को सहायक चीनी आयुक्त ब्रजेश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुरेश त्रिपाठी, खांडसारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने सोमवार को नांगलसोती के गांव जीतपुरा में कोल्हुओं पर जांच की।

गांव जीतपुर में मनोज कुमार, तुलाराम व संजय कुमार तथा गांव आलमसराय में शौकत अली के कोल्हू पर गुड़ की जांच की। मनोज कुमार, तुलाराम व संजय कुमार के कोल्हू पर गुड़ में रंग व केमिकल का अधिक प्रयोग होता मिला। वहां इनका प्रयोग न करने को कहा गया। शौकत अली के कोल्हू की चिमनी की ऊंचाई मानक से कम पाई गई। सभी कोल्हुओं से गुड़ के नमूने जांच को लिए गए।

130 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  मनीला सिंह रोली को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव बनने पर खुशी की लहर

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close