google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे…आगे पढिए योगी आदित्यनाथ ने क्या क्या कहा कि मच गया है राजनीतिक तूफान

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
97 पाठकों ने अब तक पढा

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगरा में एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने बांग्लादेश और हिंदुओं को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगाह किया कि यदि हम विभाजित हुए तो कमजोर हो जाएंगे और राष्ट्र पर संकट आ सकता है। उन्होंने कहा, “राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। राष्ट्र तभी मजबूत होगा, जब हम एकजुट रहेंगे। अगर हम विभाजित होंगे तो हमारा नुकसान होगा। बांग्लादेश में हो रही घटनाओं से हमें सीख लेनी चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी गलतियाँ यहां न दोहराई जाएं। यदि हम एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे।”

योगी आदित्यनाथ ने यह बयान आगरा में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर दिया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में दर्ज काकोरी ट्रेन एक्शन की शताब्दी मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने पं. राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां और चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान को याद किया और उन्हें नमन किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देकर आजादी की लड़ाई को कमजोर नहीं होने दिया।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे महानायक कभी विदेशी आक्रांताओं के सामने झुके नहीं। उन्होंने आगरा के लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आगरा की धरती पर कला, आस्था और समर्पण का संगम है, जिसे आगे बढ़ाते रहना चाहिए।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रदेश सरकार के कई मंत्री, और कई प्रमुख नेता भी उपस्थित थे।

योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दीं और आगरा के लोगों की सांस्कृतिक धरोहर की प्रशंसा की।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close