google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

का हो मामा… का हाल बा… कहते हुए मनबढों ने किया पुलिस पर हमला और फिर जो हुआ वो आप खुद पढ़ लें

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
IMG_COM_202505310525046800

संजय कुमार वर्मा की रिपोर्ट

देवरिया सलेमपुर। शुक्रवार की रात मझौली राज के दीर्घेश्वर नाथ मंदिर को जाने वाली सड़क पर डायल 112 नंबर की ड्यूटी टीम पर कुछ मनबढ़ युवकों ने हमला कर दिया। यह हमला ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से किया गया, जिससे ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सीओ दीपक शुक्ला ने घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। 

घटना के समय सिपाही बिहारी कुमार विनय और चालक धर्मदेव ड्यूटी पर थे और वे लगभग रात 11:30 बजे मझौली राज के दीर्घेश्वर नाथ मंदिर की ओर जा रहे थे। तभी दो बाइकों पर सवार चार से पांच बदमाश पहुंचे और ‘कहो मामा का हाल बा’ कहते हुए उन पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। जब ड्यूटी टीम ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें सिपाही बिहारी कुमार विनय गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सिपाही ने तुरंत इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस और सीओ दीपक शुक्ला को दी। पुलिस की सूचना पर मनबढ़ युवक मौके से फरार हो गए। काफी खोजबीन के बावजूद पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। घायल सिपाही ने मझौली राज के एक गांव के कुछ युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना के बाद बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि रात को कुछ मनबढ़ युवकों ने बाइक लहराते हुए और हुड़दंग करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ अश्लील बातें कीं और हमला किया।

111 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close