google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बलरामपुर

खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी और गांवों में हाहाकार मचा रहे पानी की प्रलयंकारी लीला ने लोगों की नींद उड़ा दी है…. 

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
92 पाठकों ने अब तक पढा

नौशाद अली की रिपोर्ट

नेपाल में पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण बलरामपुर जिले में पहाड़ी नाले उफान पर है। राप्ती नदी खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक नदी का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। 

दो दर्जन से अधिक गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। कई गांव के संपर्क मार्ग कट चुके हैं। प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। सभी बढ़ चौकिया को अलर्ट कर दिया गया है।

बलरामपुर जिले में बीते 48 घंटे से लगातार नॉनस्टॉप मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे यहां बाढ़ का संकट बढ़ता जा रहा है। 

बारिश के साथ ही नेपाल से शनिवार को 68000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में राप्ती का जलस्तर खतरे के निशान से 103.620 मीटर के सापेक्ष शाम चार बजे तक 103.650 मीटर तक पहुंच गया।

राप्ती दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। जिससे तीन दर्जन से अधिक गांव की करीब 50 हजार की आबादी बाढ़ के चपेट में आ आ गई है। कई रास्तों पर पानी भरने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। 

महाराजगंज तराई क्षेत्र में बीते 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण खरझार पहाड़ी नाले में रात से बाढ़ आ चुकी है। जिससे कई गांव जलमग्न है। 

रामगढ़ मैटहवा, शांति नगर विजयी डीह, जगरामपुरवा, लोहेपनिया, साहेब नगर,लहेरी सुगानगर, पूरेछीटन, अमरहवा, चिकनाउटा आदि गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इन गांव का संपर्क मार्ग कट जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। 

 

रामगढ़ मैटहवा, विजयीडीह स्कूलों में पानी भर जाने से शिक्षण कार्य ठप है। बारिश के कारण तटबंध भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है।

हरैया सतघरवा के ग्राम पंचायत मोतीपुर गोसाई का मजरा डिहवा कचनी पहाड़ी नाला के बाढ़ से घिरा हुआ है।

प्रधान प्रतिनिधि भोला वर्मा के  अनुसार पहाड़ी नाला के बाढ़ का पानी गांव के दक्षिण पहुंच गया है। किसानों के धान की नर्सरी डूब गई है। बलरामपुर के एसडीएम सदर ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर टीम भेजी गई है।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close