google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कोरबा

आंगन में खडी़ पत्नी को देख भडका पति, जिंदा काट डाला… वजह रौंगटे खड़े कर देगी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

हरीश चन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा काट डाला और फिर शव खेत में फेंक कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी को दूसरे पुरुषों से बात करते देख लिया था जिसके बाद उसने गुस्से के उसके ऊपर फावड़े से वार कर दिया। उसके बाद पत्नी पर तब तक हमले करता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी पति ने पत्नी के शव को उठाया और उसे खेत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां केवल खून ही खून था।

दरअसल, पूरा मामला कोरबा जिले के कोरबी चौकी क्षेत्र का है। यहां के जल्के गांव के रहने वाले बसंत पोया की शादी मंगली बाई से हुई थी। पति को शुरू से ही अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी शकी प्रवृत्ति का था। किसी से भी अपनी पत्नी को बात करते देख लेता था तो चिढ़ जाता था।

पत्नी से हुआ था विवाद

इसे भी पढें  जल, जंगल और जमीन ; नक्सली चुनौती और सरकारी रवैया

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना मंगलवार शाम की है। जब मंगली बाई बकरी चराकर अपनी घर लौटी तो गांव के कुछ लोग उसके आंगन में खड़े थे। मंगली बाई इन लोगों से बात करने लगी। अपनी पत्नी को गांव के दूसके लोगों से बात करते देख मंगली बाई का पति बंसत चिढ़ गया और वह गुस्से में आगबबूला हो गया। लोगों के जाने के बाद इसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

फावड़े से किया हमला

जब दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा तो वहां मौजूद लोग मौके से चले गए। इसके बाद भी पति और पत्नी के बीच विवाद होता रहा। जिसके बाद पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर फावड़े से हमला कर दिया। फवड़े के हमले से मंगली बाई बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद भी पति उसपर हमले करता रहा। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पहुंची पुलिस को घर के आंगन में केवल खून ही खून दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

146 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन की असली अन्नदाता ने खोली पोल, कहा, 'पाकिस्तान-कनाडा से आ रहा पैसा, दारू पी रहे किसान...', वीडियो ?

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close