google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कोरबा

मारवाड़ी युवा मंच कोरबा शाखा का चुनाव संपन्न

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

हरीश चन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट

कोरबा:- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्ष 2024-25 हेतु मारवाड़ी युवा मंच कोरबा शाखा का चुनाव 07.04.2024 को होटल महाराजा में संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से

अध्यक्ष : विकास मित्तल, उपाध्यक्ष : सनी मित्तल, सचिव : दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष : प्रियंक अग्रवाल (चीनू) नियुक्त किए गए

कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष प्रियम अग्रवाल द्वारा किया गया। उन्होंने नए अध्यक्ष को कार्यभार ग्रहण कराया। चुनाव उपरांत विजय हुए प्रत्याशियों को बधाई प्रेषित की गई।

उक्त कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी निर्देशक श्री नीरज अग्रवाल, भूतपूर्व अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, सचिव अक्षय अग्रवाल कोषाध्यक्ष व मंच के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

मारवाड़ी युवा मंच कोरबा शाखा के सभी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे जिनके द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन पर नए पदाधिकारी को बधाई प्रेषित किया गया। नए अध्यक्ष विकास मित्तल ने अपने उद्बोधन में कहा गया कि जिस प्रकार मारवाड़ी युवा मंच कोरबा शाखा द्वारा निरंतर जनहित समाजसेवी कार्य किया जाता रहा है उसे हम लगातार करते रहेंगे और अपनी शाखा का नाम राष्ट्र व प्रदेश स्तर पर ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

99 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

Kamlesh Kumar Chaudhary

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close