google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

अब संघमित्रा का क्या होगा… भाजपा ने दो जगहों से कर लिया किनारा… !! 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

संघमित्रा मौर्य निवर्तमान सासंद बदायूं को मैनपुरी लोकसभा सीट से टिकट मिलने के कयासों पर बुधवार को पूर्ण विराम लग गया। यानि की भाजपा ने आज जारी की लिस्ट में मैनपुरी से जयवीर ठाकुर को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इससे यह साफ हो गया कि अब संघमित्रा मौर्य का पत्ता मैनपुरी से भी साफ हो चुका है। इसी के साथ संघमित्रा मौर्य की बीजेपी में भविष्य को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

पिछले दिनों बदायूं क्लब के मंच पर योगी आदित्यनाथ के आने का कार्यक्रम तय था। योगी के आने से पहले मंच पर बैठी सासंद संघमित्रा के आंसू छलक आए। वहां मौजूद किसी शख्स ने संघमित्रा के रोने का वीडियो कैद कर लिया। वीडियो जब वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसके बाद संघमित्रा ने मंच पर नम हुई आंखों को लेकर मीडिया को सफाई देते हुए कहा कि वो राजा दशरथ की कहानी सुन रही थी। यह कहानी उन्हें उनके बगल में बैठी राज्य मंत्री गुलाब देवी सुना रही थी। यह बात अलग है कि मंत्री गुलाब देवी ने ऐसी किसी कहानी सुनाने से साफ इनकार कर दिया।

संघमित्रा को लेकर चर्चाओं का दौर जारी

मंच पर संघमित्रा मौर्य के रोने का वीडियो वायरल हुआ तो तरह-तरह की चर्चाएं शुरू होना लाजिमी था। कोई यह कहता सुना जा सकता था कि उनके रोने की वजह टिकट कटने से आहत होना ही है। हालांकि कोई उनके रोने के बाद इसका इनाम मिलने की बात कह रहा था। इसके बाद संघमित्रा को मैनपुरी से टिकट मिलने की चर्चा ने जोर पकड़ा। मीडिया ने भी बीते मंगलवार को संघमित्रा मौर्य से सवाल किया कि क्या आपका मैनपुरी से टिकट हो सकता है? इस पर संघमित्रा ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो वहां भी कमल खिलेगा।

संघमित्रा मौर्य हुईं साइड लाइन

बुधवार को भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट में मैनपुरी से जयवीर ठाकुर को प्रत्याशी घोषित किया है।

इसी के साथ संघमित्रा मौर्य के भविष्य से जुड़ी चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है। अब चर्चा हो रही है कि शायद बीजेपी ने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य की वजह से संघमित्रा मौर्य को साइड लाइन कर दिया है।

84 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close