google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
नई दिल्ली

दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन की असली अन्नदाता ने खोली पोल, कहा, ‘पाकिस्तान-कनाडा से आ रहा पैसा, दारू पी रहे किसान…’, वीडियो ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

परवेज़ अंसारी की रिपोर्ट

दिल्ली। MSP समेत कई मांगों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन शुरू हुए एक सप्ताह हो गए। 13 फरवरी को किसान सड़क पर उतरे थे। किसानों द्वारा दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

हरियाणा ने पंजाब से लगी सीमा पर विरोध प्रदर्शन करने निकले किसानों को रोक दिया है। केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच चार राउंड बातचीत हुई है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच बात नहीं बनी है।

इस बीच किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। एक ऐसे ही वीडियो में जोगिंदर सिंह नाम के किसान ने विरोध प्रदर्शन की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा है कि विरोध प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान और कनाडा से फंडिंग हो रही है। दो-दो करोड़ रुपए की गाड़ी में किसान निकले हैं, वे लोग दारू (शराब) पी रहे हैं। किसान ऐसा नहीं होता।

वीडियो में जोगिंदर सिंह कहते हैं, “किसान काम कर रहा है। किसान लड़ाई नहीं चाहता। पुलिस में जो भर्ती हैं वे हमारे बच्चे हैं। हम उन्हें पत्थर कैसे मार सकते हैं। चुनाव आ रहा है। मोजी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) का ग्राफ गिराने की बात कर रहे हैं। मोदी का ग्राफ गिरने वाला नहीं है।”

इसे भी पढें  "अपने संतरे चेक करें" ; योजना को मसालेदार बनाने की जुगत में भूल गए नारी सम्मान की मर्यादा

उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी पंजाब आएंगे तो उन्हें सबक सिखाएंगे। ऐसी भाषा क्या किसान बोलते हैं। किसान ऐसे नहीं बोलेगा। भारत से बाहर से पैसा मिल रहा है। फंडिंग हो रही है। इसमें नशा माफिया भी जुड़ा हुआ है। एक-दो करोड़ रुपए की गाड़ी लेकर आ रहे हैं। किसान के पास तो ट्रैक्टर में तेल डलवाने के पैसे भी नहीं हैं। तुम दो-दो करोड़ की गाड़ी में…। और शराब पी रहे हो वहां। ये किसान नहीं हैं जी। किसान तो बिचारा अपना मजदूरी कर रहा है। किसान झगड़ा नहीं चाहता। कनाडा और पाकिस्तान से फंडिंग आ रही है।”

108 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close