google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

तो एक्जिट पोल ने पोल खोल ही दिया… एनडीए के पक्ष में स्पष्ट बहुमत तो इंडिया का हाल… पढिए सभी राज्यों की स्थिति

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला और अंजनी कुमार त्रिपाठी की प्रस्तुति

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। देश में 7 चरणों में वोटिंग हुई, जिसमें भाजपा-कांग्रेस समेत सभी पार्टियों ने दमखम के साथ चुनाव लड़ा। 4 जून को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे, लेकिन इससे पहले सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। हालांकि, 7वें चरण के चुनाव के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ रहे हैं। एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, हालांकि किसी भी पोल में भाजपा 400 सीटें पार करती हुई नजर नहीं आ रही है। एग्जिट पोल की माने तो इंडी गठबंधन के लिए सत्ता की राह मुश्किल नजर आ रही है। अधिकतर पोल में इंडी गठबंधन 150 सीटें जीतती नजर आ रही है।

एनडीए की दमदार जीत का अनुमान

सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की बड़ी जीत की भविष्यवाणी करीब अलग-अलग छह एग्जिट पोल ने किया। रिपब्लिक भारत-पी मार्क के मुताबिक भाजपा को 359 सीटें, इंडिया न्यूज-डी-डायनेमिक्स एग्जिट पोल में 371 सीटें, रिपब्लिक भारत- मैट्रिज के मुताबिक, 353-368, दैनिक भास्कर के मुताबिक भाजपा को 281-350, न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक 342-378  और जन की बात के मुताबिक भाजपा 362-392 सीटें जीतती हुई नजर आ रही है।

इसे भी पढें  ‘12 पवित्र ज्योतिर्लिंग में से एक लिंग मैं हूं’, मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बीजेपी ने लगाया हिंदू आस्था के अपमान का आरोप

महाराष्ट्र और बंगाल में भाजपा आगे

एग्जिट पोल ने कर्नाटक, महाराष्ट्र में एनडीए के प्रभुत्व और केरल में वाम नेतृत्व वाले गठबंधन की हार की भी भविष्यवाणी की है। बंगाल में एग्जिट पोल ने भाजपा के पिछले बार (22) के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन की भविष्यवाणी की है। कम से कम तीन एग्जिट पोल ने कहा है कि भाजपा अब लोकसभा सीटों के मामले में बंगाल में सबसे बड़ी पार्टी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (73) और उनकी पार्टी भाजपा के लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में वापस आने की व्यापक उम्मीद है। चुनावी हार और दलबदल से परेशान कांग्रेस विपक्षी दल का हिस्सा है जो भाजपा से मुकाबला कर रही है।

मध्य प्रदेश

कई पोलस्टर्स के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। एक्सिस माई इंडिया का अनुमान है कि मध्य प्रदेश में भाजपा 28-29 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस 2019 के चुनावों में जीती गई एकमात्र सीट भी हार सकती है।

राजस्थान

टीवी9 भारतवर्ष- पोलस्टार्ट एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में 19 लोकसभा सीटें जीत सकती है, जबकि विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक 5 सीटें जीत सकता है।

इसे भी पढें  मौत गले लगाने से पहले छात्रा ने जो नोट लिख छोडा था उसे पढकर पुलिस के भी होश उड़ गए

छत्तीसगढ़

NDTV इंडिया-जन की बात एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में भगवा लहर की भविष्यवाणी की गई है, जिसमें भाजपा राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटें जीत सकती है।

बंगाल

एनडीटीवी इंडिया-जन की बात एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, भाजपा पश्चिम बंगाल में 2019 की तुलना में 21 से अधिक लोकसभा सीटें जीत सकती है।

तमिलनाडु

एबीपी न्यूज-सीवोटर के अनुसार, तमिलनाडु में डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को राज्य में 37-39 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि एआईएडीएमके का खाता भी नहीं खुलने की संभावना है।

कर्नाटक

एक्सिस माई इंडिया के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को झटका लगने वाला है, जहां उसने विधानसभा चुनाव जीता था। एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, कर्नाटक में एनडीए को 23-25 सीटें मिल सकती हैं।

यूपी

रिपब्लिक-पीमार्क एग्जिट पोल का अनुमान है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ एनडीए उत्तर प्रदेश में 69 सीटें जीतेगी (50% वोट शेयर), इंडिया ब्लॉक को शेष 11 सीटें मिलेंगी।

आंध्र प्रदेश

न्यूज18 पोल हब सर्वे से पता चला है कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को आंध्र प्रदेश की कुल 25 में से 19-22 सीटें जीतने की संभावना है, वाईएसआरसीपी पांच-आठ सीटें जीत सकती है।

इसे भी पढें  मुसलमान हिंदुओं को काफिर क्यों कहते हैं ? पढ़िए पूरी खबर और वीडियो देखिए ? मौलाना महमूद मदनी ने कहा क्या ?

महाराष्ट्र

न्यूज18 मेगा एग्जिट पोल के नतीजों से पता चला है कि महाराष्ट्र में एनडीए 32-35 सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है। इंडिया ब्लॉक को 15-18 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। इस बीच, टुडेज चाणक्य ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 33 ± 5 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी 15 ± 5 सीटें जीत सकते हैं।

93 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close