google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर

सरिया चुराया और तांगा पर लोड कर घोड़ा समेत हो गया फुर्र…पुलिस को आई हंसी लेकिन क्यों? पढें खबर को

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

नितेश कटियार की रिपोर्ट

कानपुर। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि चोर तांगे में लदी 667 किलोग्राम सरिया को तांगा-घोड़ा समेत चोरी कर फरार हो गए। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया था। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है।

कौशलपुरी निवासी विकास मोदी जैन ने बीते 30 मई को सीसामऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि जीटी रोड स्थित दुकान से तांगे में 667 किलोग्राम सरिया भेजने के लिए लदवाई थी। इस दौरान चोरों ने तांगा समेत सरिया चोरी कर लिया था। चोरों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जिसमें चोर सरिया से लदा तांगा ले जाते हुए दिखे थे। 

चोरों को दबोचने के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से अफीम कोठी चौराहे से कुछ दूरी पर तीन चोरों को अरेस्ट किया है। इनके पास से लोहे की सरिया, तांगा और घोड़ा बरामद किया है। पुलिस ने प्रदीप, पीयूष सोनकर और इरशाद खान को अरेस्ट किया है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  मिशन शक्ति फेज-4 के अंतर्गत सांसद ने महिलाओं को किया सम्मानित

पुलिस की पूछताछ में चोरों ने बताया कि चोरी किए गए माल को बाबू पुरवा में छिपाया था। शुक्रवार को माल बेचने के लिए चोर अफीम कोठी पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर चोरों को अरेस्ट कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सरिया, घोड़ा और तांगा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजा है।

92 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close