google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर

सोशल मीडिया पर लडकी की खूबसूरती देख हार गया दिल, मिलने पंहुचा तो निकली 5 बच्चों की माँ, फिर जो हुआ किसी को भनक नहीं थी… 

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
123 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में महिला के साथ खौफनाक वारदात सामने आई है। सोशल मीडिया की दोस्ती ने महिला को आईसीयू तक पहुंचा दिया। कानपुर में महिला के साथ वारदात को लेकर कई प्रकार के दावे किए जा रहे हैं।

हालांकि, जो बातें सामने आई हैं, उसने कई बड़े सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से किस कदर भारी पड़ सकती है, यह इस वारदात से आप समझ सकते हैं। दरअसल, महिला इंस्टाग्राम का यूज करती थी। सोशल मीडिया ऐप पर महिला की दोस्ती 20 वर्षीय लड़के से गई। लड़का महिला से मिलने 26 अप्रैल को उसके घर पहुंच गया। वहां पर उसने जबर्दस्ती करने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। लड़के ने गुस्से में आकर महिला के सिर को घर की फर्श पर पटक दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। लड़के ने पकड़े जाने पर दावा किया कि महिला ने अपनी दूसरी एडिटेड फोटो इंस्टाग्राम पर लगाई थी। जब वह मिला तो महिला अलग नजर आई। इससे उसे गुस्सा आ गया। उसने यह भी दावा किया कि दोनों के बीच खूब चैटिंग होती थी। इसके बाद मिलना तय हुआ था। हालांकि, महिला का इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगा फोटो ओरिजिनल ही होने का दावा किया जा रहा है। इससे लड़के का यह दावा गलत साबित हो रहा है।

कानपुर में 26 अप्रैल को महिला का सिर पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना को उसके ही इंस्टाग्राम फ्रेंड ने अंजाम दिया। दरअसल, 26 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे सचेंडी इलाके में स्कूल से घर लौटे 12वीं के छात्र को अपने घर का गेट अंदर से बंद मिला। मां को आवाज लगाई। लेकिन, दूसरी तरफ से कोई आवाज नहीं आई। अमूमन मां उसे जवाब जरूर देती थी। लड़के ने गेट के नीचे हाथ डालकर थोड़ी मशक्कत के बाद कुंडी खोल ली। अंदर गया तो मंजर देखकर चौंक गया। कमरे में मां खून से सनी पड़ी हुई थी। सर पर हुए गहरे घाव से खून निकल रहा था। फर्श लाल हो चुका था। मंजर देखकर बेटा दहल गया। पड़ोसियों को बुलाया। उनकी मदद से मां को हैलेट अस्पताल ले गया। उसकी दोनों बहनें भी घटना को सुनकर घर पहुंच गईं। उन्होंने इसे हादसा माना।

बेटियों ने मां के मोबाइल को तलाशने लगी। जब मोबाइल जब नहीं मिला तो उन्हें संदेह हुआ। हैलेट में डॉक्टरों ने महिला के सिर के घावों के बारे में चौंकाने वाली बात कही। उन्होंने कहा कि सिर पर कई गहरे घाव हैं। यह गिरने से नहीं हुए हैं। इसके बाद शक गहराना शुरू हुआ।

परिजनों ने घटना के 30 घंटे बाद सचेंडी पुलिस को घटना की सूचना दी। सचेंडी पुलिस ने इस मामले में तेजी से जांच की। महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। इसके बाद सभी हैरान रह गए। महिला पर हमला उनके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर रहने वाले महिला के इंस्टाग्राम फ्रेंड भैरपुर निवासी 20 वर्षीय दीपेंद्र ने किया था। दीपेंद्र ने पुलिस को बताया कि 45 वर्षीय महिला से 15 दिन पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। उससे मिलने पहली बार वह उसके घर पहुंच गया था। वहां जाकर उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की तो महिला चिल्ला पड़ी। इस पर उसे गुस्सा आ गया और महिला को धक्का दे दिया।

आरोपित ने माना कि उसने महिला के सर को कई बार जमीन पर पटका था। डॉक्टर के अनुसार, महिला की हालत बेहद नाजुक है और वह वेंटिलेटर पर है।

महिला के पति डाक विभाग में हैं। बड़ी बेटी बर्रा में रहकर पुलिस की तैयारी कर रही है। वहीं, दूसरी बेटी हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगी है। बेटा 12वीं में पढ़ाई करता है।

घटना के संबंध में डीसी बेस्ट विजय ढुल ने कहा कि महिला के घर से कुछ दूर लगे कमरे में आरोपित को देखा गया। फुटेज से मोहल्ले और आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराई गई। वह दीपेंद्र निकला। पूछताछ में उसने बताया कि महिला से पहली बार मिला था।

घटना का 24 घंटे में खुलासा किए जाने पर इंस्पेक्टर जसवंत सिंह और उनकी टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

डीसीपी वेस्ट ने कहा कि महिला की हालत नाजुक है। उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। आरोपित दीपेंद्र ने वारदात कबूल कर लिया है। होश में आने पर महिला का बयान लिया जाएगा।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close