google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बांदा

ससुर जी दामाद और बारातियों के स्वागत में थे व्यस्त कि अचानक लडकी ने शादी से किया इंकार, वजह जानकर लोगों के उडे़ होश

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संतोष कुमार सोनी की रिपोर्ट

बांदा। शादी ब्याह एक ऐसा प्रोग्राम होता है, जिसके लिए तैयारियां महीनों पहले ही शुरू हो जाती है। हिंदू धर्म में शादी का अपना अलग ही महत्व है। दोनों पक्ष अच्छे से तैयारियां करते हैं और फिर शादी के दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है।

हाल ही में यूपी में भी धूमधाम से शादी हो रही थी। दुल्हन को लेने बाराती आए। ढोल नगाड़े बजे, मगर जब दुल्हन को लेकर जाने का समय आया तो कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन ने बारात को बेरंग ही लौटा दिया। आखिर ऐन मौके पर दुल्हन ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया, चलिये जानते हैं। 

मामला है उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का, जहां के बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव में शादी ब्याह का माहौल था। हर जगह से ढोल नगाड़ों की आवाज आ रही थी। 18 अप्रैल का दिन था और दलित युवती की शादी थी। युवती को लेने बारात आई और जैसे ही दूल्हे राजा पहुंचे, ससुर जी अपने दामाद के स्वागत के लिए उनके पैर धोने लगे। 

सारी पूजा की रस्में हो रही थीं मगर इतने में अचानक दूल्हा जमीन पर गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग आने लगा। इतना देख सबके होश उड़ गए। 

जब दुल्हन को इस बात का पता चला तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायतें भी हुई मगर लड़की वाले मानने का नाम ही नहीं ले रहे थे। 

मगर कहानी सिर्फ यहीं खत्म नहीं हो जाती। जब लड़की ने शादी से इंकार किया तो उसके घरवालों ने भी इंकार तो कर दिया मगर उन्होंने बारातियों का अच्छी तरह स्वागत किया। बारातियों को जलपान दिया गया और खिलापिलाकर ही वापस भेजा गया। दूसरे दिन सुबह बारात दुल्हन को लिये बिना ही उसके घर से रवाना हुई। अब ये अजीबोगरीब शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई इस शादी के बारे में जानकर हैरान है। 

109 पाठकों ने अब तक पढा

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close